मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पेयजल संकट निराकरण पर मुख्यमंत्री एवं जलसंसाधन मंत्री की त्वरित कार्यवाही पर विधायक ने आभार व्यक्त किया

Seoni 16 April 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिले में उत्पन्न पेयजल संकट से प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव को अवगत कराया जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेकर पेयजल व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिये प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये और जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि माचागोरा बांध से सिवनी जिले को पेयजल के लिये पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये ।

सिवनी पेयजल संकट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जलसंसाधन मंत्री की संवेदनशीलता और त्वरित निराकरण के लिये सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आभार व्यक्त किया है ।

सिवनी विधायक ने बताया है कि जल संसाधन विभाग ने माचागोरा बांध से भीमगढ़ में पानी देने पर सहमति व्यक्त की है जिससे आगामी तीन माह तक सिवनी नगर सहित भीमगढ़ बांध से संचालित होने वाली ग्रामीण समूह पेयजल इकाईयां सुचारू रूप से पेयजल प्रदान कर सकेंगी ।
श्री राय ने बताया कि सिवनी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुधारने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा है । इस दौरान पानी की सप्लाई टैंकरों के माध्यम से की जायेगी ।

माचागोरा की नहरों में काम चलने के कारण पानी तत्काल छोड़ा जाना संभव नहीं है दो चार दिन में वहाँ से पानी छोड़ा जायेगा जो भीमगढ़ बांध में आकर एकत्रित हो जायेगा ओर उसके पश्चात जल की सुचारू सप्लाई प्रारंभ हो जायेगी ।

इस संबंध में जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अशोक डहेरिया ने कहा है कि सिवनी की पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने के लिये पेंच की नहरों के माध्यम से माचागोरा बंाध से प्रदान किया जायेगा । इस व्यवस्था को बनाने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!