फुले विचारधारा को आत्मसात करने मरार माली महासभा का द्वितीय अधिवेशन 18 जनवरी को
युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सामाजिक एकता का संदेश

बरघाट (सिवनी) यशो:-
मानव समाज में शिक्षा की ज्योति जलाकर मानवतावादी व्यवस्था की नींव रखने वाले राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबाराव फुले एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करने के उद्देश्य से मरार माली महासभा मध्यप्रदेश द्वारा द्वितीय अधिवेशन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार 18 जनवरी 2026 को आदर्श लॉन, बरघाट (जिला सिवनी) में किया जा रहा है।
समाज के प्रदेश महामंत्री गजानन पंचेश्वर ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक विकास, रोजगार के समान अवसर स्थापित करने तथा फुले विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
बाइक रैली के साथ होगा शुभारंभ
कार्यक्रम के पूर्व मरार माली सामाजिक भवन, मुंडापर से युवाओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए आदर्श लॉन पहुँचेगी। ध्वजारोहण एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
युवक-युवती परिचय सम्मेलन
समाज को संगठित करने एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से दोपहर 11.00 बजे से 2.00 बजे तक युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता
- मुख्य अतिथि: कमल मर्सकोले, विधायक बरघाट (सिखनी)
- आर.पी. भ्रमित, सेवानिवृत्त व्याख्याता (सिवनी)
- अध्यक्षता: रामकिशोर नानो कावरे, प्रदेश अध्यक्ष मरार माली महासभा (म.प्र.)
विशिष्ट उपस्थिति
कार्यक्रम में संतोष पंजरिया, जिलाध्यक्ष मरार माली समाज, सिवनी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम विवरण
- युवक-युवती परिचय सम्मेलन : 11.00 से 2.00 बजे
- स्वल्पाहार : 2.00 से 2.30 बजे
- अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन : 2.30 से 5.00 बजे
नारा:
“शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो”
जय ज्योति, जय क्रांति, जय समाज
यह जानकारी मरार माली महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री गजानन पंचेश्वर द्वारा दी गई।



