Wed, 25 Nov 2026 | 06:46:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि

सिंचाई में बाधा पहुँचाने वालों की तुरंत करें एफआईआर- कलेक्टर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 25, 2025 07:30 pm / Post views : 329

सिंचाई में बाधा पहुँचाने वालों की तुरंत करें एफआईआर- कलेक्टर
शेयर करें:

सिंचाई सुनिश्चित करने कड़ी पहरेदारी, अंतिम छोर तक पानी पहुँचाने तिथिवार बनी कार्ययोजना ग्रामवार सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की कार्ययोजना को लेकर जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

Seoni 25 February 2025 सिवनी यशो:- अंतिम छोर तक के किसानों को सिंचाई के लिए सुविधाजनक रूप से पानी उपलब्ध कराने की कार्ययोजना को लेकर मंगलवार 25 फरवरी को कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं विधायकगण दिनेश राय मुनमुन एवं रजनीश हरवंश सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल उपभोक्ता संथा के पूर्व अध्यक्षों तथा किसान प्रतिनिधियों एवं जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ एवं मैदानी अमले की उपस्थिति में ग्रामवार सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की कार्य योजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्व सहमति से आगामी 15 दिवस का दिन प्रतिदिन आधार पर ग्रामवार कैलेंडर जारी करते हुये निर्धारित तिथि पर संबंधित ग्राम में पानी पहुंचाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये गये। इस दौरान अनाधिकृत रूप से नहरों से मोटर द्वारा पानी लेने वाले किसानों, नहरों को क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्तियों तथा पानी को रोकने वाले व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए वैधानिक कार्यवाही कराने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य अभियंता अशोक डेहरिया, पेंच एस. ई. श्रीमती कुमकुम कौरव, जल संसाधन मंडल सिवनी के एस. ई. अंब्रिस श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री विनोद कुमार उइके, कार्यपालन यंत्री व्ही. पी. चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सिंचाई के लिए ग्रामवार जारी कैलेंडर

मुख्य अभियंता अशोक डहेरिया द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पेंच व्यपवर्तन परियोजना अंतर्गत बखारी शाखा नहर में शामिल कपुर्दा, सर्रा, सुरजना, माचीवाडा,सलकनी, बिलिंदा, बींझावाडा, हथनापुर, पिपरिया, सिंगोडी, सिमरिया, मुंगवानीखुर्द, मुंगवानीकला, कन्हरगांव,जाम, जैतपुरखुर्द, सापापार, चौडा, बाधी, गाडरवाडा,दिघोरी, चंदौराकला, चंदौरीखुर्द, बंधा, बिहरिया, कोडिया, गंगेरूआ, नंदनी, औरिया रायत, जमुनिया, पिपिरया, समनापुरमाल, समनापुर रैयत, जरौंदा, सागर, पोतलपानी, लामटा, बखारी में सतत पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। शेष ग्राम बांकी, जुरतरा, जुझारपुर, मोठार एवं रामगढ में 05 मार्च से 15 मार्च तक पानी उपलब्ध कराया जायेगा। इसी तरह सिवनी शाखा नहर के समसवाड़ा, घोरावाडी, खमरियाखुर्द, कोहका, सुकरी, कमकासुर, ठरका, मैनपार, पीपरडाही, चारगांव, जमुनिया, बिनेकी, फुलारा, करहैया, कारीरात, संगई, गंगई,लखनवाडा, कोनियापार, पिंडरई, भंडारपुर, गुंदरई, आमाकोला, चांवडी, पलारी, सिमरिया, फरेदा, मरझोर, बम्होडी, परतापुर, लोनिया ग्रामों में जलापूर्ति जारी है। डी -01 वितरण एवं डी-2 वितरण के सभी ग्रामों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। डी - 03 के चोरगरठिया, भोंगाखेडा में पानी लगातार जारी है। वहीं गरठिया, राहीवाडा एवं बंडोल में 01 मार्च से 10 मार्च तक पानी उपलब्ध किया जायेगा। इसी तरह डी-04 में शामिल नगझर, बलपुरा, जमुनिया, बिहीरिया, सोनाडोंगरी एवं खामखरेली में जल प्रवाह जारी है। इसी तरह भीमगढ़ बाईं तट नहर के जल उपभोक्ता संथा सुनवारा, कुडारी, देवरी एवं बोथिया में शामिल ग्रामों में पानी उपलब्ध कराया जा चुका है। जल उपभोक्ता संस्था ग्वारी अंतर्गत ग्राम सुकतरा, अहरवाड़ा, मोहगांव, थावरी, सांवरी , बिछुआ माल, बिछुआ रैयत, सुनझिरी, खापा, देहवानी, खैररांझी एवं सालीवाडा के कृषकों को द्वितीय पानी 28 फरवरी तक पहुंच जायेगा। इसी तरह जल उपभोक्ता संस्था छींदा के ग्राम सुनहरा, पुतर्रा, देहवानी, किनाची, दुधवारा, डूंगरिया, गुवरिया, कोहका, रायखेड़ी, चंदनखेड़ा, तेंदुआ, बक्शी, बबरिया, छींदा , कुर्सीपार, बिछुआ, पुंगार , सराई , मालनवाड़ा एवं केवलारी खेड़ा में दिनांक 09 मार्च तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। दायीं तट नहर जल उपभोक्ता संथा के छुई, डूंडासिवनी, ढुटेरा के ग्रामों में पानी उपलब्ध कराया जा चुका है। जल उपभोक्ता संथा सरेखा के ग्राम पारसपानी, पांजरा, सरेखा, लालोपार, अर्जुनझिर , देवझिर, कुम्हड़ामाल, कुम्हड़ा रैयत, झोला, भादू टोला, पीपरदोन एवं अलोनीखापा माल में 06 मार्च तक पानी पहुंचेगा। जामुनपानी संथा में शामिल परासपानी, मोहगांव, कडवेथांवरी, कछारी, जामुनपानी, पनवास, डोकररांजी, बगलई एवं कोहका में 08 मार्च तक पानी पहुंचाया जायेगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें