Seoni 18 October 2025सिवनी यशो:- जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाझिरिया ग्राम के समीप देर रात एक खड़े कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर धू-धू कर जल उठा। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी । मौके पर पहुँचने पर कंटेनर पूरी तरह जलता हुआ मिला। तुरंत दमकल वाहन बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कंटेनर खाली था और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बड़ा हादसा टला
जहां यह घटना घटी, वहां लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। सौभाग्य से आग लगने के समय कोई व्यक्ति या वाहन आसपास मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/mumbai/development/dhu-dhu-the-burned-car/articleshow/24450591.cms
Post Views: 290