WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

ट्रेनी विमान लैंडिंग के समय पलटा, बड़ा हादसा टला

Seoni 30 May 2025
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। सुकतरा हवाई पट्टी पर ट्रेनिंग के दौरान लैंडिंग करते समय एक छोटा विमान अचानक पलट गया। विमान को एक ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था, जो हादसे में सुरक्षित बच गया।

हादसे की वजह

ट्रेनी विमान लैंडिंग के समय पलटा, बड़ा हादसा टला - Seoni Newsलैंडिंग के समय विमान का संतुलन बिगड़ जाने से यह हादसा हुआ। विमान रेड बर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिटेड का था जिसे पायलट द्वारा प्रशिक्षण के दौरान उड़ाया जा रहा था। गनीमत रही कि विमान में आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया ।

हादसे के बाद की कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद कंपनी के अधिकारियों ने पलटे हुए विमान को तिरपाल से ढक दिया और हादसे को छुपाने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, मौके पर कोई भी बाहरी व्यक्ति मौजूद नहीं था। विमान में सिर्फ ट्रेनी पायलट ही था, जो सुरक्षित बाहर निकल आया।

एविएशन ट्रेनिंग सेंटर पर सवाल

ट्रेनी विमान लैंडिंग के समय पलटा, बड़ा हादसा टला - Seoni News

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी और हादसे की बात छुपाने की कोशिश ने एविएशन ट्रेनिंग सेंटर की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है ।

जांच और कार्रवाई

विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की घटनाओं को पारदर्शिता से निपटाना अनिवार्य है। यदि संस्थान अपनी गलती छिपाते हैं तो इससे ना केवल भविष्य में बड़ी घटनाओं की संभावना बढ़ती है, बल्कि इससे आम जनता का विश्वास भी टूटता है। इसलिए, इस दुर्घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!