क्राइमसिवनी

उगदीवाड़ा में वन विकास निगम ने छापामार कर अवैध सौगान जप्त किया

 Seoni 21 April 2025

सिवनी यशो:- म.प्र. राज्य वन विकास निगम, लिमि. बरघाट परियोजना मण्डल, सिवनी के परियोजना परिक्षेत्र पांडिया छपारा अंतर्गत दिनांक 19.04.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर संभागीय प्रबंधक श्रीमती भारती ठाकरे (भा.व.से.) के निर्देशनानुसार सर्च वारंट जारी कर, उपसंभागीय प्रबंधक अनिल कुमार क्षत्रिय के मार्गदर्शन में प्रभारी परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी पांडिया छपारा एस. के. बनवाले एवं अधिनस्थ वन अमले द्वारा परियोजना परिक्षेत्र पांडिया छपारा अंतर्गत आने वाले ग्राम उगदीवाडा तह-केवलारी, जिला सिवनी निवासी थानसिंह आत्मज झामाजी राहंगडाले के पुराने एंव नये घर की तालाशी के दौरान अवैध रूप से रखे गये सागौन 02 नग ल_ा 0.061 घन.मी. 34 नग सागौन चिरान 0.193 घन.मी. एवं 08 सागौन चौखट 39 नग 0.501 घन.मी. सागौन कुल 75 नग 0.755 घ.मी. एंव प्रयुक्त औजार हाथ आरा 01 नग, जप्त की गई।

प्रभारी परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी पांडिया छपारा, एस. के. बनवाले द्वारा भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थानसिंह आत्मज झामाजी राहंगडाले के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 420/26, दिनांक 19.04.2025 पंजीबद्ध कराकर, सफलता पूर्वक जप्ती कार्यवाही की गई।

उक्त जप्ती कार्यवाही में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी केवलारी शिवभान नागेश्वर, परियोजना सहायक पांडिया छपारा, भारत लाल आर्मी, वनरक्षक बी.आर. सिरसाम, स्थाईकर्मी बल्देव पन्द्रे, श्री संतकुमार मरकाम, सियालाल मड़ावी, गिरधर देखमुख, रतन तेकाम एवं सुरक्षा श्रमिक तेजसिंह मड़ावी, उडनदस्ता वाहन चालक वाहिद खान का सराहनीय योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!