देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और 06 बार के विधायक रावत एवं मुरैना महापौर भाजपा में शामिल

भोपाल :- मध्य प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के पूर्व मुरैना के विजयपुर में आयोजित मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव की आमसभा में श्योपुर से 06 बार लगातार विधायक निर्वाचित होने वाले कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत एवं मुरैना नगर निगम की महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है । विजयपुर में मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन आयोजित आमसभा को संबोधित करने पहुँचे थे । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश के नवीन सदस्यता प्रभारी डाँ. नरोत्तम मिश्राा भी उपस्थित रहे ।

कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और 06 बार के विधायक रावत एवं मुरैना महापौर भाजपा में शामिल - Seoni News
यहाँ बात दें कि कांग्रेस अपना बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत ही असफल हो रही है जहाँ कांग्रेस का कार्यकत्र्ता निराशा में डूबा हुआ है वहीं कांग्रेस के बड़े बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे है । कांग्रेस के सैकड़ो स्थापित नेता अपने हजारों समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो रहे तो वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी भी भाजपा के गुणगान करते हुये अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो चुके है ।
सोमवार को जहां इंदौर लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अचानक अपना नामांकन वापस लेकर बीजेपी ज्वाइन कर कांग्रेस को चारोंखाने चित्त कर दिया तो वहीं कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और 6 बार के विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस हाईकमान से चल रही नाराजगी के कारण आज मंगलवार को मुरैना नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती शारदा सोलंकी  सहित हजारों कार्यकत्र्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गये ।  

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी आज चंबल के भिंड जिले के दौरे पर हैं

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button