सिवनी कांग्रेस की कार्यशैली मिसाल बन चुकी है, चारों सीटों पर विजय का विश्वास बना है – मोहन मरकाम
संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत हर ब्लाँक में कांग्रेस बैठके चल रही है, बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता सहभागी बन रहे है
Seoni 14 June 2025
सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री श्री मोहन मरकाम ने कहा कि “सिवनी जिला कांग्रेस जिस समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य कर रही है, वह अन्य जिलों के लिए प्रेरणा है। यदि इसी ऊर्जा से कार्य जारी रहा, तो निश्चित ही चारों विधानसभा सीटों पर विजय और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाना संभव है।”
वे 11 एवं 12 जून को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के छपारा, धनौरा, सालीवाड़ा, केवलारी, कान्हीवाड़ा एवं उगली में आयोजित संगठन सृजन बैठकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से वन-टू-वन चर्चा कर संगठन की स्थिति जानी और सुझाव भी आमंत्रित किए।
बैठकों में शामिल प्रमुख नेता एवं आयोजक
11 जून: जयकेश पटेल, आदित्य नारायण सिंह, विकास बघेल, नेपालसिंह ठाकुर
12 जून: प्रमोद मोदी, डॉ. रमेन्द्र सिंह ठाकुर, वीरेन्द्रराज ‘पप्पूÓ ठाकुर
अन्य प्रमुख उपस्थिति:
प्रदेश महामंत्री एवं परासिया विधायक सोहन बाल्मीकि, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह, पूर्व विधायक रमेश जैन, ब्लॉक व बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्री मरकाम ने कहा कि “राह में यदि कोई बड़ा पत्थर हो, तो मिलकर प्रयास करने पर ही वह हटाया जा सकता है। कांग्रेस संगठन को भी ऐसे ही एकजुट होकर मजबूत करना होगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि “सिवनी जिला वो धरती है, जिसने कांग्रेस विरोधी लहर में भी पांचों विधानसभा सीटें जिताकर देशभर में उदाहरण प्रस्तुत किया। स्व. सुश्री विमला वर्मा, स्व. श्रीमती उर्मिला सिंह और ठाकुर हरवंश सिंह जैसे नेताओं ने सिवनी की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।”
कांग्रेस की इन बैठक का उद्देश्य बताते हुये कहा गया है कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है और जिस तहर से संगठन का काम हो रहा है और ब्लॉक से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जा रहा है, वक्ताओं ने कहा है कि संगठन की एकता और अनुशासन ही चुनावी सफलता की कुंजी, इन सब का परिणाम आगामी समय में यदि यही कार्यशैली रही तो कांग्रेस की सरकार और जिले से मंत्री तय ।



