छिंदवाड़ासिवनी

1 जनवरी ‘2025 से सभी मेमू / पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन नियमित नंबर के साथ

 Chhindwara 23 November 2024
 छिंदवाड़ा यशो:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  (South East Central Railway) के अंतर्गत (0) नंबर से परिचालित सभी मेमू/ पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (MEMU/Passenger Special Train) के रूप में संचालित नहीं होंगी। अब रेल प्रशासन (railway administration) द्वारा इन सभी रेल गाडियों के नंबरों को सामान्य बनाते हुए दिनांक 01-01-2025 से नियमित किया जा रह है। 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल (South East Central Railway Nagpur Division) के तहत वर्तमान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी- छिंदवाडा,नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी- रायपुर, छिंदवाडा-नैनपुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-तिरोडी,तुमसररोड-तिरोडी, नैनपुर-मंडलाफोर्ट, गोंदिया-तिरोडी, गोंदिया- कटंगी,डोंगरगढ़-रायपुर,गोंदिया-दुर्ग, नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी- गोंदिया, नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी- रामटेक गोंदिया-बल्लारशाह, गोंदिया-गढ़ा, बालाघाट-नैनपुर, गोंदिया-वडसा-चंद्रपुर तथा नागपुर-रामटेक रेल खंडों परसंचालित लगभग सभी 72 स्पेशल मेमू/पैसेंजरट्रेनों को अब अपने नियमित नंबर के साथ दिनांक1 जनवरीÓ2025 से चलाई जाएगी। रेल प्रशासन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा पूर्व में उपरोक्त रेल खण्डों पर परिचालित स्पेशल मेमू/ पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के तौर पर यानि जीरो नंबर से चलाने का निर्णय लिया गया था,अब इन सभी मेमू/ पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन नंबर से चलाने का निर्णय लिया गया है। यहनिर्णय यात्री सुविधा और नियमित नंबर के साथ संचालन से यात्री अपनी यात्रा को और भी किफायती एवं सुविधाजनक महसूस करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!