क्राइममध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

फलदार वृक्षों को बिना अनुमति दबंगई से काटा गया, ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग

छपारा यशो:- विकासखंड छपारा अंतर्गत भटमतरा ग्राम पंचायत के ग्राम गंगाढाना में जामुन ‘के फलदार वृक्षों की अवैध कटाई का मामला प्रकाश में आया है।
बताया जाता है कि निजी भूमि और सरकारी भूमि में लगे जामुन के फलदार वृक्षों को ग्रामीण संतोष सिसोदिया के द्वारा काटे जाने का आरोप स्थानीय लोगों द्वारा लगाया जा रहा है। वही ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा के माध्यम से दिया।

फलदार वृक्षों को बिना अनुमति दबंगई से काटा गया, ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग - Seoni News

जिस पर तहसीलदार ने मामले को

संज्ञान में लेते हुए ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है, फिलहाल, अवैध कटाई करने वाले व्यक्ति के ऊपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब देखना यह कि आरोपी पर कब कार्यवाही होती है। गौरतलब है कि एक तरफ सरकार पेड़ पौधे लगाने को लेकर हर वर्ष वर्षा काल में वृक्षरोपण होता है साथ आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित कर रही है तो वहीं कुछ लोग हरे-भरे पेड़ों को काट रहे हैं इतना ही नहीं छपारा क्षेत्र में कई लोगों के द्वारा बड़े पैमाने पर राजस्व विभाग की मिली भगत से हरे भरे आम के पेड़ों की भी जमकर कटाई की जा रही हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button