WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

प्रभारी प्राचार्य ने रेगुलर स्कूल जाने वाले 30 छात्रों को कर दिया प्राइवेट

उपस्थिति रजिस्टर में की गई बड़ी हेरा फेरी

करीब 30 बच्चों को किया गया प्रायवेट ,न दिए गए प्रैक्टिकल के अंक

छात्रों ने प्रशासन से लगाई गुहार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिवनी यशो:- बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं इन परीक्षा परिणामों में जिले के कई स्कूलों का रिजल्ट बेहद ही निराशाजनक रहा है। तो कही बेहतर परिणाम आने के बाद भी बहुत से छात्र रेगुलर से प्रायवेट कर दिए गए हैं।
ताजा मामला जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशगंज से सामने आया है जहां 12वी के करीब 30 छात्रों को परीक्षा के पूर्व बिना कोई सूचना बिना कोई नोटिस दिए प्रभारी प्राचार्य द्वारा शाला में 75 प्रतिशत से कम की उपस्थिति होने का हवाला देते हुए अनुचित रूप से प्राइवेट कर दिया गया है ।
जिसकी जानकारी छात्रों को परीक्षा परिणाम आने के उपरांत ऑनलाइन मार्कशीट के माध्यम से प्राप्त हुई । जिसके बाद छात्र अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे तो शाला प्रबंधन के द्वारा छात्रों और अभिभावकों को दिसंबर माह की उपस्थिति पंजी की छाया प्रति दिखाई गई जिसमें ज्ञात हुआ कि जो छात्र लगातार विद्यालय आए हैं, उन्हें ही रेगुलर से प्राइवेट कर दिया गया । जबकि उपस्थिति पंजी के अनुसार जो छात्र कम दिन विद्यालय आए हैं उन्हें रेगुलर कर दिया गया है एवं उपस्थिति पंजी में हेरा फेरी देखी गई हैं । जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा करीब 30 बच्चों को रेगुलर से प्राइवेट कर दिया गया है । जिससे अब सभी छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं जिसको लेकर छात्रों ने लखनादौन एसडीएम को ज्ञापन देकर रेगुलर करवाने की गुहार लगाते हुए प्रभारी प्राचार्य एवं स्कूल प्रबंधन के लापरवाह शिक्षकों पर उच्च स्तरीय जांच करते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है जिससे आने वाले समय में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने की पुन: पुनरावृत्ति न की जा सके। 

Full page photo

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!