धर्मविचारसिवनी

good morning thoughts : देव स्वभाव के मनुष्यों को परमार्थी कहते हैं

       संसार में हम अधिकांश मनुष्य को तीन प्रकार से व्यवहार करते देखते हैं। (1)अनर्थ- दूसरों को हानि पहुंँचा कर भी अपना मतलब सिद्ध करना (2) स्वार्थ- व्यापारिक दृष्टि से दोनों ओर के स्वार्थ का सम्मिलन (3) परमार्थ- अपनी कुछ हानि सहकर भी दूसरे लोगों का, साधारण जनता का हित साधन करना। इनमें से परमार्थ को यद्यपि लोग स्वार्थ से भिन्न समझा करते हैं, गूढ़ दृष्टि से विचार करने पर परमार्थ में ही अपना परम स्वार्थ समाया जान पड़ता है।
good morning thoughts : देव स्वभाव के मनुष्यों को परमार्थी कहते हैं - Seoni News
       जो व्यक्ति अनर्थ मूलक स्वार्थ में प्रवृति अर्थात् दूसरों का अनिष्ट करके लाभ करते हैं, वे असुर कहलाते हैं। जो लोग दूसरों को बिना हानि पहुंँचाए केवल अपने स्वार्थ पर दृष्टि रखते हैं, वे पशु की प्रवृत्ति वाले समझे जा सकते हैं और जो मनुष्य दूसरों के हित का ध्यान रखते हैं और आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए न्यूनाधिक अंशों में अपने स्वार्थ का त्याग भी कर देते हैं, वही मनुष्य कहलाने के अधिकारी हैं। ऐसे व्यक्तियों को हम देवता भी कह सकते हैं।
       देव उसको कहते हैं, जो दूसरों को अपने सहयोग और सेवा से सुखी बनाये। देव स्वभाव का अवलम्बन करने वाला व्यक्ति अपने जीवन में स्वर्गीय सुख-शान्ति का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकता है । दूसरों को अभावग्रस्त, दुःखी, निर्बल, आपत्तियों में ग्रस्त देखकर जिसकी अन्तरात्मा व्यथित होती हो, जो दूसरों को सुखी और समुन्नत देकर प्रसन्न होते हैं, ऐसे देव स्वभाव के मनुष्यों को परमार्थी कहते हैं। वे अपने शक्ति और योग्यता को अपने शौक, मौज में न लगाकर दूसरों की सहायता में व्यय करते हैं। ऐसा करने के कारण यद्यपि ले भौतिक सम्पत्ति से न्यूनाधिक अंशों में वंचित रह सकते हैं, पर मानसिक क्षेत्र में सदैव असीम आनन्द प्राप्त करते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button