धर्मछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

18 जनवरी को निकलेगी भव्य एवं दिव्य विशाल साईं रथ यात्रा

25 वर्षों की अखंड साईं भक्ति का स्वर्णिम उत्सव, छिंदवाड़ा बनेगा श्रद्धा और सबूरी का साक्षी

Chhindwara 08 January 2026

छिंदवाड़ा यशो:- श्रद्धा और सबूरी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने वाले श्री शिरडी साईं बाबा की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर सच्चिदानंद सेवा समिति, शिर्डी साईं मंदिर, विवेकानंद कॉलोनी द्वारा आयोजित दिव्य रजत महोत्सव अपने भव्य समापन की ओर अग्रसर है।

इसी क्रम में 18 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा शहर में एक अभूतपूर्व, भव्य एवं दिव्य विशाल साईं रथ यात्रा एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि 25 वर्षों की अखंड साईं साधना, सेवा और समर्पण की जीवंत प्रस्तुति होगी।

इस दिव्य अवसर पर श्री साईं बाबा स्वयं काष्ठ से निर्मित भव्य रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे और भक्तों को दर्शन प्रदान करेंगे। रथ यात्रा में साईं भक्ति, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा नगर भक्तिरस में डूब जाएगा।

अखंड सेवा साईं परंपरा का जीवंत केंद्र

20 नवंबर 1999 को श्री शिरडी साईं बाबा की प्रतिमा स्थापना के साथ सच्चिदानंद सेवा समिति द्वारा प्रारंभ की गई यह सेवा यात्रा आज 25 वर्षों की अखंड साधना का गौरवशाली इतिहास बन चुकी है। मंदिर में प्रतिदिन काकड़ आरती से लेकर शैज आरती तक सभी परंपरागत पूजन विधियाँ श्रद्धा के साथ निरंतर संपन्न हो रही हैं।

सच्चिदानंद सेवा समिति ने सभी साईं भक्तों,

धार्मिक-सांस्कृतिक संस्थाओं,

रामायण मंडलों, भजन मंडलों,

महिला मंडलों एवं

समाजसेवी संगठनों से आह्वान किया है कि –

वे तन-मन-धन से सहयोग कर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित हों और इस ऐतिहासिक रजत महोत्सव के साक्षी बनें।

इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष एस. वी. पुराणिक,

उपाध्यक्ष जयंत बक्षी,

सचिव शिव माटे,

कोषाध्यक्ष देव राव उपासे एवं

आनंद बक्षी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

https://www.amarujala.com/himachal-pradesh/chamba/divya-rath-yatra-will-be-taken-out-on-the-centenary-of-sai-baba-chamba-news-c-88-1-cmb1002-153452-2025-06-20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button