धर्मसिवनी

सावन के पहले सोमवार 22 जुलाई को नगर से दिघोरीधाम के लिए निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

सिद्ध बाबा घाट से कांवड़ों में पवित्र बैंनगंगा नदी का जल भरकर कांबडिये पहुँचेंगे गुरूरत्नेश्वरधाम
शनिवार को श्रीराम मंदिर में तैयारियों को लेकर हुई बैठक

सावन के पहले सोमवार 22 जुलाई को नगर से दिघोरीधाम के लिए निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा - Seoni News

छपारा यशो:- 13 जुलाई शनिवार को रात्रि 8 बजे नगर के बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में आगामी 22 जुलाई को सावन के पहले सोमवार नगर के सिद्ध बाबा घाट से कांवड़ों में पवित्र बैंनगंगा नदी के जल को बंडोल ग्राम दिघोरी में गुरु रत्नेश्वरधाम मंदिर में विराजमान भगवान शिव के स्फटिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करने हेतु कार्यक्रम को व्यवस्थित करने संबंधी बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें नगर की सनातन धर्म ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, डॉ पारस पटेरिया , पंकज जोलदेव, सुनील गोयल, अनिल अग्रवाल, गंगेश ठाकुर, नीलेश्वर सिंह ठाकुर, अनिल सोनी सहित बैंनगंगा महाआरती समिति के सदस्य शामिल हुए ।

बैठक में निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा के आयोजन की रूपरेखा को लेकर खांका तैयार किया गया कांवड़ यात्रा आयोजन समिति के द्वारा बताया गया कि उक्त कांवड़ यात्रा विगत दो वर्षों से निर आहार रह रहे संत अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु के सानिध्य में छपारा नगर से प्रथम सावन माह के सोमवार आगामी 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से कांवड़ यात्रा नगर से दिघोरीधाम तक पैदल निकाली जा रही है जिसमें नगरवासियों सहित क्षेत्रीय ग्रामों के श्रद्धालु शामिल होंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button