छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

महाराणा प्रताप जयंती पर जिला राजपूत क्षत्रिय सभा का भव्य सामाजिक मिलन समारोह सम्पन्न

Chhindwara 17 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिला राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में भव्य सामाजिक मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संत सिंह सेंगर, सभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह बैस, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, करणीय सेना के संभागीय अध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह एवं बड़ी संख्या में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया।

यह भी पढ़े – अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह प्रदेश मंत्री मण्डल में हो सकते है शामिल ?

सभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह बैस ने युवाओं और मातृशक्ति से समाज की उन्नति के लिए तन-मन-धन से योगदान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पूरे जिले में सदस्यता अभियान और भवन निर्माण निधि संग्रह कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसका सभी स्वजातीय बंधुओं ने समर्थन किया।

यह भी पढ़े – कोटवार की गुंडागर्दी! महिला से की अभद्रता, कपड़े फाड़े, दी नंगा घुमाने की धमकी – पीडि़ता बोली: अब डर के साये में जी रही हूँ

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से दिगम्बर सिंह राजपूत, ओम बैस, गजेन्द्र बैस, अजीत सिंह चौहान, आकाश सिंह सरसवार, अजय जनेवार, बाबा ठाकुर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, रिंकू बैस, ऋषिराज सिंह बैस, आकाश चौहान, प्रेमसिंह शक्रवार, श्रीमती सुषमा ठाकुर, श्रीमती किरण भारद्वाज, श्रीमती संध्या ठाकुर, मिलाप चौहान, अभिषेक ठाकुर, धनंजय ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं सामाजिक बंधुगण शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!