सिवनी
Trending

देश भक्ति का उमड़ा सैलाब, छपारा में भव्यता के साथ निकली तिरंगा यात्रा

घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में छपारा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सैकड़ों छात्रों की सहभागिता"

Seoni 12 August 2025

छपारा यशो:- छपारा में घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 12 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर 12:00 बजे बस स्टैंड प्रांगण से भारत माता की जय घोष, राष्ट्रीय गीतों और देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा की शुरुआत हुई।

यह भी पढ़े :- भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा सिवनी -‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हजारों देशभक्तों की सहभागिता

यह यात्रा मेन रोड होते हुए कुम्हारी वार्ड, राम मंदिर मार्ग से वापस बस स्टैंड पहुंची। देश की एकता और अखंडता के प्रतीक इस तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जन शिक्षा केंद्र के शिक्षक, सोसाइटी के कर्मचारी, संदीपनी स्कूल और शासकीय कन्या स्कूल की छात्राएं सहित नगर के सैकड़ों नागरिक शामिल हुए।

बस स्टैंड पहुंचकर नगर परिषद के उपाध्यक्ष शिवाकांत सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष शिवाकांत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राकेश वेस, नागेंद्र सिंह, जयदीप चौहान, नवनीत सिंह, चक्रेश सिंह, पंकज जोलदेव, राघवेंद्र पाठक, सुनील गोयल, धर्मेंद्र जैन, राकेश भारद्वाज, श्रीमती शिवनीता, जितेंद्र सिंह, श्रीमती निर्मला, पप्पू ठकरिया, सुमन सिंह, प्रदीप जैन, रफीक खान, स्वर्णिम साहू, सुरेश पटेल, सौरभ सिंह, अनिल सोनी, चमन रुनीझा, टोंनू जैन, सार्थक अग्रवाल, अंकित सिंह, मुकेश रजक, ललित सोनी, दीपक कोस्टा, विकास सैय्याम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!