कंडीपार में लाटरी सिस्टम से मिलेंगे प्रधानमंत्री आवास, जाने किन्हें मिल सकते है :-
प्रधानमंत्री आवास योजना, इच्छुक पात्र आवेदक, 13 से 18 अगस्त तक निःशुल्क आवेदन" जमा कर सकते हैं
Seoni 12 August 2025
सिवनी यशो:- नगर पालिका सिवनी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ए.एच.पी.) घटक अंतर्गत ग्राम कंडीपार (बीझावाड़ा) में निर्मित शेष बचे आवासों का आवंटन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। इच्छुक पात्र आवेदक 13 अगस्त 2025 से 18 अगस्त 2025 शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन नगर पालिका कार्यालय की प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा प्रभारी शुभम सोनी (सहायक ग्रेड-03) के पास जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे।
यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मुद्रा एवं शासन की प्राथमिकता अनुसार अधिकतम ऋण स्वीकृत किये जाये – कलेक्टर
आवश्यक दस्तावेज
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
समग्र आईडी
-
आय प्रमाण पत्र
-
मूल निवास प्रमाण पत्र
-
बैंक पासबुक
-
किराया नामा
नोट — आवेदन के साथ 20,000 की राशि जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा: हितग्राही के नाम से बना मकान, Geotag में दिख रहा दूसरा नाम
पात्रता शर्तें
-
आवेदक का सिवनी नगरीय क्षेत्र का मूल निवासी होना आवश्यक।
-
परिवार की कुल वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक न हो।
-
परिवार के किसी सदस्य के नाम पर भारत में पक्का मकान, प्लॉट, कृषि भूमि या कच्चा आवास न हो।
-
पिछले 20 वर्षों में किसी भी आवास योजना का लाभ न लिया हो।
-
योजना में संशोधन का अधिकार नगर पालिका के पास रहेगा।
-
सर्वे के बाद पात्र पाए गए आवेदकों को ही लॉटरी में शामिल किया जाएगा। लॉटरी में चयनित आवेदक को शेष राशि 1,80,000 जमा करने के बाद आवास आवंटित होगा।



