🕉️ महाशिवरात्रि परसजीव झांकियों संग निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात, उज्जैन तर्ज पर महाकाल पालकी बनेगी आकर्षण छपारा में शिवभक्ति का महापर्व
सजीव झांकियों संग निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात, उज्जैन तर्ज पर महाकाल पालकी बनेगी आकर्षण
छपारा |
पूर्व वर्षों की परंपरा को जीवंत रखते हुए इस वर्ष भी 15 फरवरी को
महाशिवरात्रि पर्व छपारा नगर में
श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा पर्व को दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु तैयारियां
अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
आयोजन समिति के अनुसार 15 फरवरी को शाम 5 बजे
नगर के ताकिया वार्ड स्थित सुभाष ग्राउंड से
शंकर मढ़िया तक भगवान शिव की
प्रतीकात्मक बारात
सजीव झांकियों, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकाली जाएगी।
शिव बारात में अघोरी की टोली
विशेष आकर्षण रहेगी। वहीं इस वर्ष
उज्जैन की तर्ज पर
बाबा महाकाल की सवारी – पालकी
को नगर की हनुमान सेना के युवा
अपने कंधों पर उठाएंगे, जो आस्था और शक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के
समस्त शिवालयों एवं मंदिरों का
रंग-रोगन, आकर्षक साज-सज्जा
एवं भव्य रोशनी से श्रृंगार किया गया है।
पूरा नगर शिवमय वातावरण में डूब चुका है।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में
उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर
पुण्यलाभ अर्जित करें
और महाशिवरात्रि पर्व को भव्य व ऐतिहासिक बनाएं।
🙏 हर-हर महादेव 🙏



