Sun, 22 Nov 2026 | 11:02:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

मध्यप्रदेश में साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 11, 2026 06:37 pm / Post views : 70

मध्यप्रदेश में साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
शेयर करें:
मूंग खरीदी मध्यप्रदेश में साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी, CM मोहन यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Bhopal 11 August 2026 भोपाल यशो:-  मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर चल रही मूंग खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मूंग खरीदी के कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक करीब साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी की जा चुकी है। भारत सरकार की ओर से मध्यप्रदेश को 4 लाख 54 हजार मीट्रिक टन मूंग खरीदी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके अनुरूप खरीदी का कार्य जारी है।

3.47 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रदेश में मूंग बेचने के लिए 3 लाख 47 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 3.42 लाख किसानों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। इसके बाद पात्र किसानों से मूंग खरीदी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए।

दोषियों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मूंग खरीदी से जुड़े कार्यों में यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों को ब्लैकलिस्ट करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी केंद्रों की व्यवस्था, किसानों की सुविधा और खरीदी प्रक्रिया की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कृषि मंत्री वर्चुअली बैठक में जुड़े

बैठक में कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना वर्चुअली शामिल हुए। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
छिंदवाड़ा में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार 13 अगस्त को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे: दुनिया में करीब 10 फीसदी लोग हैं बाएं हाथ से काम करने वाले, जानिए क्यों मनाया जाता है यह खास दिन पुलिस के 27,534 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति, सीएम बोले- सरकार आपके परिवार के लिए सबकुछ करेगी बरघाट कॉलेज में तिरंगा रैली, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प https://mahamedianews.com/india-news/news/3-5-lakh-metric-tonnes-of-moong-procured-in-madhya-pradesh-so-far-

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें