क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

दस लाख की ठगी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

ठगी के पैसों से खरीदी बाइक और चुकाई ट्रैक्टर की किस्त

Gun License Fraud Keolari

सिवनी यशो: – Gun License Fraud Keolari मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बंदूक का लाइसेंस बनवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Gun License Fraud Keolari में पुलिस की कार्रवाई तेज

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई के तहत कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी महेश राय को पकड़ लिया। यह कार्रवाई एएसपी दीपक मिश्रा और एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में की गई।

मामा और साले ने मिलकर रची ठगी की साजिश

Gun License Fraud Keolari मामले में प्रार्थी राकेश राय ने 29 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसके मामा शरद राय और उनके साले महेश राय ने बंदूक लाइसेंस बनवाने के नाम पर उससे 9,94,000 रुपये की ठगी की।

पहले आरोपी को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

इस मामले में पुलिस ने पहले ही शरद राय को 2 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दूसरा आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

ठगी के पैसों का किया इस्तेमाल

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी महेश राय ने स्वीकार किया कि उसने Gun License Fraud Keolari से मिले पैसों से एक नई मोटरसाइकिल खरीदी और ट्रैक्टर की फाइनेंस किश्तें चुकाईं।

5 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से होंडा शाइन मोटरसाइकिल (MP 22 ZG 9879) और महेन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर (MP 232 AB 4308) जब्त किया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

आरोपी को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी महेश राय (45 वर्ष), निवासी समनापुर, थाना केवलारी, जिला सिवनी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

Gun License Fraud Keolari मामले में निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक दयाराम शरणागत, राहुल काकोडिया, जसवंत ठाकुर, मनोज पाल, सुधीर डहेरिया, सिद्धार्थ दुबे, सतीश इनवाती, प्रदीप चौधरी एवं चालक इरफान की सराहनीय भूमिका रही।

https://www.google.com/amp/s/www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/giridih/two-arrested-for-cyber-fraud-sent-to-jail/amp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button