Sat, 21 Nov 2026 | 02:15:08 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग! तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग!

निःशुल्क नेत्र शिविर : सिवनी में 21 नवंबर को विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी पूरी तरह निःशुल्क

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 20, 2026 07:33 am / Post views : 10

सिवनी में 21 नवंबर को विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी पूरी तरह निःशुल्क
शेयर करें:

सक्षम भारत और श्री रामदल समिति की पहल, अब तक करीब 9 हजार मरीजों के हो चुके हैं मोतियाबिंद के ऑपरेशन

Seoni, 20 November 2026

सिवनी यशो:- नगर की सेवाभावी संस्थाओं सक्षम भारत एवं श्री रामदल समिति के संयुक्त तत्वावधान में 21 नवंबर को लुघरवाड़ा स्थित रजवाड़ा लॉन में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जबलपुर के देवाजी नेत्रालय के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शीतकाल को नेत्र ऑपरेशन के लिए अनुकूल मौसम मानते हुए आयोजकों ने मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में शामिल होने के इच्छुक मरीजों को 21 नवंबर को सुबह 10 बजे रजवाड़ा लॉन, लुघरवाड़ा पहुंचना होगा।

विशेष वाहन से जबलपुर ले जाकर होंगे ऑपरेशन

शिविर में परीक्षण के दौरान जिन मरीजों को मोतियाबिंद अथवा कांचबिंदु के ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें संस्था के विशेष वाहन से जबलपुर स्थित देवाजी नेत्रालय ले जाया जाएगा। वहां अगले दिन ऑपरेशन किया जाएगा तथा तीसरे दिन उसी विशेष वाहन से मरीजों को सुरक्षित सिवनी वापस लाकर छोड़ा जाएगा। मरीजों के परीक्षण, जबलपुर आवागमन एवं ऑपरेशन की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क रहेगी।

शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज के लिए आधार कार्ड की एक छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

9 वर्षों से निरंतर जारी है सेवा का यह अभियान

सक्षम भारत एवं श्री रामदल समिति के मनीष अग्रवाल और ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि संस्थाओं द्वारा पिछले 9 वर्षों से निरंतर निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक माह की 21 तारीख को रजवाड़ा लॉन में आयोजित होने वाले इन शिविरों के माध्यम से अब तक लगभग 9 हजार नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन निःशुल्क कराए जा चुके हैं।

संस्थाओं का यह सेवा अभियान उन जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है, जो आर्थिक कारणों से आंखों का उपचार और ऑपरेशन नहीं करा पाते। आयोजकों ने मोतियाबिंद से पीड़ित सभी जरूरतमंद मरीजों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें