छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

समाज के नव निर्माण में जन अभियान परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका: इंद्र प्रसाद त्रिपाठी (कुलगुरु)

Chhindwara 30 January 2025

छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) एवं महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के संयुक्त तत्वाधान में जिला छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला में आज समापन सत्र के मुख्य अतिथि राजा शंकर शाह विश्व विद्यालय के कुलगुरु इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद से समाज को बहुत सी अपेक्षाएं हैं ।
आप सभी समाज में नेतृत्व पैदा करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका में हो, इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करने में आप सभी की अग्रणी भूमिका है। परामर्श दाता अपने विवेक और कौशल से युवाओं में नेतृत्व की भावना को जागृत कर छात्रों में देश भक्ति और समाज को दिशा प्रदान करने का कार्य करें, उक्त बातें कुलगुरु ने समापन अवसर पर कही। इसके पूर्व जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने कल से प्रारंभ हुए इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दो दिन तक चले पूरे सत्रों का विषयवार विस्तार से बताया, जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से जो भी शिक्षण सामग्री प्रतिभागियों के बीच रखी उसे निरंतर रूप से अध्ययन करते रहने की सलाह दी।

द्वितीय दिवस समापन अवसर पर आज के प्रशिक्षण में सत्र प्रथम चरण कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति पर डॉ अमर सिंह ने विस्तार से जानकारी दिए। समाज की अवधारणा, उद्देश्य एवं लक्ष्य समाजकार्य एवं व्यवसायिक समाजकर्ता की भूमिका की जानकारी डॉ पवन नेमा ने जानकारी प्रदान किए। प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रतिभागियों को 20 मिनट का प्रश्नपत्र हल कराया जाकर उनकी सीखने की क्षमताओं का भी आकलन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!