WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

अगर बात नहीं मानी तो आंदोलन होगा, आंदोलन – घनश्याम

मुख्यमंत्री की मंशा के विपरीत हो रहा कार्य, कांग्रेस ने कहा हम आंदोलन करेंगे

जनहित के विपरीत, छिंदवाड़ा बायपास पर शराब दुकान खुलने का जिला पंचायत सदस्य ने किया विरोध

आबकारी विभाग आसाजिक तत्वों, के माध्यम से बिगाड़ रहा महौल

सिवनी यशो:- छिंदवाड़ा रोड बायपास चौक पर नवीन चालू की गई शराब दुकान बंद किऐ जाने हेतू जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कांग्रेस कृषि कृषक विभाग के अध्यक्ष घनश्याम सनोडिया ने जिला कलेक्टर से मांग करते हुये कहा कि सिवनी शहर से बाहर निकलने वाले सभी सड़को से छिंदवाड़ा रोड का क्षेत्र सबसे शांत, सुरक्षित और सभ्य वातावरण युक्त माना जाता है, क्योंकि इस रोड में , शराबी, गुंडे. असमाजिक तत्वों का बोलबाला नहीं है, परंतु अब आबकारी विभाग के एक गलत निर्णय के कारण यहाँ का शांत माहौल शराब दुकान खुलने के कारण से प्रभावित हो रहा है।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान जब कोई शासकीय कार्य चालू नही किये जाते ऐसे समय में यहाँ पर चुपके से क्षेत्र के लोगों को बगैर किसी सूचना के चोरी छुपे शराब दुकान चालू कर दी गई है।
इस क्षेत्र का माहौल अच्छा होने के कारण सिवनी शहर के सीनियर सिटीजन एवं माताएँ. बहनें निश्चिंत होकर सुबह. शाम छिंदवाड़ा रोड में घुमने के लिए जाते हैं, लेकिन रास्ते में शराब दुकान चालू हो जाने से अब उन्हें परेशानी हो रही है माताओं बहनों ने अब घूमना बंद कर दिया है।
फोरलेन से निकलने वाली बसों से सिवनी शहर के लिए यात्रा करने वाले यात्री, माताऐ . बहनें इसी चौक पर उतरकर शहर में जाने हेतु जिस जगह से आटो या टेक्सी लेते हैं वहीं पर शराब दुकान खोली गई है जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
बताया जा रहा है कि यह नवीन चालू की गई दुकान नगरीय क्षेत्र की है जबकि इस जगह पर शहरी क्षेत्र की आबादी नहीं है बल्कि हमारे मरझोर एवं बम्होडी ग्राम बसे हुए हैं और यहाँ के लोग शराब दुकान नहीं चाहते परंतु आदर्श आचार संहिता के चलते विरोध नहीं कर पा रहे हैं आचार संहिता हटने के बाद शराब दुकान बंद करवाने के लिए आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
सिवनी से छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे एवं कन्याकुमारी से कश्मीर फोरलेन मार्ग के चौराहे पर शराब दुकान खोलना नीति के विरुद्ध भी है।
महाकाल की नगरी के वासी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव प्रदेश में शराब बंदी को लेकर की बात तो कर रहे हैं और आबकारी विभाग चौक. चौराहे पर शराब की दुकान चालू कर सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कर रहा है सिवनी विधायक सांसद की भी उस क्षेत्र में दुकान खोले जाने की मौन सहमति है भाजपा सरकार शराब बंदी के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है।
घनश्याम सनोडिया ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि शहर एवं स्थानीय ग्रामीण निवासियों को हो रही उपरोक्त समस्याओं का ध्यान रखते हुए छिंदवाड़ा रोड बायपास चौक पर आचार संहिता के चलते चुपके से चालू की गई शराब दुकान को बंद करने की कृपा करें। यदि दुकान बंद नहीं की जाऐगी तो आचार संहिता के बाद इस क्षेत्र के लोगों के साथ दुकान बंद कराने हेतु आंदोलन किया जाऐगा जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!