Fri, 23 Oct 2026 | 11:19:22 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

ट्रक से सागौन का अवैध परिवहन, एक को पहुँचाया जेल, ट्रक होगा राजसात , आरोपियों की तलाश जारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 06, 2025 10:33 pm / Post views : 321

ट्रक से सागौन का अवैध परिवहन, एक को पहुँचाया जेल, ट्रक होगा राजसात , आरोपियों की तलाश जारी
शेयर करें:
Seoni 06 April 2025 सिवनी यशो: - पेंच टाइगर रिजर्वसिवनी एवं दक्षिण सामान्य वनममण्डल के बरघाट, कुरई और खवासा वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा गत 5 अप्रैल को अवैध सागोन वनोपज परिवहन करते हुए एक ट्रक क्रमांक MH 40 CT 6029 को मुखबिर सूचना के आधार पर खवासा टोल के पास पीछा करके पकड़ा था । ट्रक द्वारा 32 नग सागौन के लठ्ठे अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे थे । इस कार्य में शामिल 2 व्यक्ति, पीतम बग़ारे उम्र 31 वर्ष, निवासी परसवाड़ा, बालाघाट, एवं एक अपचारी बालक को पकड़ कर, वन परिक्षेत्र खवासा बफर के अंतर्गत वन अपराध क्रमांक 25404/6 - 5/4/25 पंजीबद्ध किया गया है एवं वाहन को 32 नग सागौन लठ्ठे (लगभग 9. 057 घन मीटर) का अवैध परिवहन करने के कारण जप्त किया गया है। आरोपी पीतम बग़ारे को माननीय न्यायालय जिला सिवनी में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, एवं अपचारी बालक को उसके परिजन को सौंप दिया गया है, जिसे किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। प्रकरण से संबंधित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में जप्त किए गए वाहन की राजसात की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। इस कार्यवाही मे परिक्षेत्र अधिकारी रुखड़ बफर शुभम बडोनीया, खवासा परिक्षेत्र के प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी संतोष पटेल, बरघाट परिक्षेत्र अधिकारी पीयूष गौतम, परिक्षेत्र अधिकारी उत्पादन सुश्री स्वाति सिन्हा, परिक्षेत्र सहायक खवासा श्री सतीराम उईके, परिक्षेत्र सहायक पिपरिया श्री शारिक खान, एवं परिक्षेत्र सहायक आमागढ़ के के चौरसिया, वन रक्षक माखन सिंह डिबरिया एवं राजेश मालवीय वाहन चालक सहित अन्य वन कर्मचारीयों की भूमिका सराहनीय रही। वन माफियाओं से वन अमले की सांठ – गाँठ, उजड़ रहे है जंगल

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष