धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से श्रीराधा कृष्ण गौशाला का लोकार्पण, सनातन परंपरा का सशक्त संदेश

परासिया-बोडरानी में विधि-विधान से हुआ लोकार्पण, विधायक बोले— गाय सनातन धर्म में आस्था का केंद्र, जनभागीदारी से ही चलेगी गौशाला

सिवनी यशो:- बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से ग्राम एवं पंचायत परासिया अंतर्गत बोडरानी में नवनिर्मित श्रीराधा कृष्ण गौशाला का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा भाव से गौमाता का पूजन भी किया गया।

दिनेश राय मुनमुन द्वारा गौशाला लोकार्पण सिवनी
दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से गौशाला लोकार्पण, सनातन संस्कृति का संदेश

🔹 कलश यात्रा व ढोल-नगाड़ों से हुआ विधायक का भव्य स्वागत

ग्राम आगमन पर विधायक दिनेश राय मुनमुन का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा, ढोल-बाजों एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

🔹 गौमाता केवल पशु नहीं, सनातन संस्कृति की आत्मा: विधायक

दिनेश राय मुनमुन ने गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि –

“आज हम केवल एक भवन का लोकार्पण नहीं कर रहे, बल्कि अपनी संस्कृति, आस्था और गौसेवा के संकल्प को विस्तार दे रहे हैं। हमारे शास्त्रों में गाय को विश्व की माता कहा गया है। सनातन धर्म में गाय मात्र एक पशु नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र है।”

उन्होंने कहा कि जहां गौमाता का वास होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि स्वतः आती है।

दिनेश राय मुनमुन द्वारा गौशाला लोकार्पण सिवनी
दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से गौशाला लोकार्पण, सनातन संस्कृति का संदेश

🔹 भाजपा सरकार का संकल्प— कोई गौवंश बेसहारा न रहे

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गौसंरक्षण को धरातल पर उतारा है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा

गौशालाओं का निर्माण

चारे के बजट में वृद्धि

नस्ल सुधार व दुग्ध उत्पादन पर जोर

गोबर-गोमूत्र आधारित जैविक खेती को प्रोत्साहन

जैसे ठोस कदम उठाए गए हैं।

🔹 गौशाला केवल सरकारी नहीं, जनभागीदारी से चलेगी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि

“प्रशासन के माध्यम से इस गौशाला को हरसंभव सहयोग देना मेरी जिम्मेदारी है, लेकिन गौशाला केवल सरकारी बजट से नहीं, जनभागीदारी से चलती है।”

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपनी खुशियों के अवसर पर गौशाला में सेवा करें और एक-एक मुट्ठी चारा दान कर गौमाता की सेवा में सहभागी बनें।

🔹 गौशाला निर्माण में योगदान देने वालों का किया आभार

विधायक ने गौशाला को साकार रूप देने वाले कार्यकर्ताओं एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि गौवंश की रक्षा कर क्षेत्र को खुशहाल बनाया जाएगा।

🔹 भाजपा मंडल बंडोल की बैठक में भी की सहभागिता

इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी में आयोजित भाजपा मंडल बंडोल की बैठक में सहभागिता की। बैठक में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष अटल स्मृति पर्व तथा प्रदेश सरकार के विकास और सेवा के 2 वर्ष विषय पर मंडल पदाधिकारियों एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

🔹 इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण भलावी,

भाजपा मंडल अध्यक्ष जयदीप सिंह ठाकुर,

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नितिन निक्की साहू,

सरपंच हरिसिंह मरावी,

उपसरपंच सुदामा राठौर,

सीईओ जनपद पंचायत रेखा देशमुख,

सचिव सुरेन्द्र कुमार भलावी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

https://ddnews.gov.in/pm-modi-virtually-inaugurates-mamring-gaushala-in-northeast/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!