Uncategorized

संगठन कार्यकर्ताओं की ताकत और संघर्ष से चलता है – आदित्य ‘मोन्टू’ भूरा

जिला युवा कांग्रेस सिवनी की ‘चलो पंचायत, चलो चौपाल’ को लेकर संगठनात्मक बैठक संपन्न

Seoni 25 December 2025
सिवनी यशो:-  जिला युवा कांग्रेस सिवनी द्वारा ‘चलो पंचायत, चलो चौपाल’ कार्यक्रम को लेकर बुधवार को इंदिरा भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक विस्तृत व महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम को गांव-गांव तक पहुंचाकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना तथा युवा कांग्रेस की आगामी 100 दिवसीय कार्ययोजना के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना रहा।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष  नरेश मरावी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राजा बघेल, सिवनी युवा कांग्रेस प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव ऋषभ मिश्रा, सह प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सोपान कोहले विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही शिव सनोडिया, सुरेन्द्र करोसिया, अतुलचंद मालू, विष्णु करोसिया, घनश्याम सनोडिया, तनवीर अहमद, मुबारक खान, रंजीत यादव, विनोद यादव, मधु क्रिडिया, जयप्रकाश परिहार, धनंजय सिंह, रामराजेश डहेरिया सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में जिला युवा कांग्रेस के नव-निर्वाचित पदाधिकारी, ब्लॉक व मंडल स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे कांग्रेस की आवाज़ : नरेश मरावी

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कहा कि ‘चलो पंचायत, चलो चौपाल’ कार्यक्रम कांग्रेस की विचारधारा को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए संगठित होकर संघर्ष करें।

युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ : राजा बघेल

प्रदेश महासचिव श्री राजा बघेल ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और वर्तमान परिस्थितियों में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाना युवा कांग्रेस का दायित्व है।

100 दिन संगठन के लिए निर्णायक होंगे : ऋषभ मिश्रा

सिवनी युवा कांग्रेस प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव ऋषभ मिश्रा ने कहा कि आगामी 100 दिवसीय कार्ययोजना युवा कांग्रेस के लिए निर्णायक होगी। प्रत्येक गांव, प्रत्येक बूथ और प्रत्येक वार्ड में युवा कांग्रेस की सक्रियता सुनिश्चित की जाएगी तथा हर कार्यकर्ता को संगठन में सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।

चौपाल में उठेंगी किसानों और युवाओं की समस्याएं : सोपान कोहले

सह प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सोपान कोहले ने कहा कि ‘चलो पंचायत, चलो चौपाल’ के तहत गांवों में चौपाल लगाकर किसानों, युवाओं और आम नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा।

हर कार्यकर्ता ही अध्यक्ष है : आदित्य ‘मोन्टू’ भूरा

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सिवनी आदित्य ‘मोन्टू’ भूरा ने कहा कि वे स्वयं को केवल पद का अध्यक्ष नहीं मानते, बल्कि उनका मानना है कि युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता ही अध्यक्ष है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “यह संगठन किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की ताकत और उनके संघर्ष से चलता है।”
श्री भूरा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में ‘चलो पंचायत, चलो चौपाल’ कार्यक्रम और 100 दिवसीय कार्ययोजना को पूरी मजबूती के साथ जमीन पर उतारा जाएगा। जिला युवा कांग्रेस सिवनी गांव-गांव जाकर जनता की आवाज़ बनेगी।

100 दिवसीय कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन

बैठक में आगामी 100 दिवसीय कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें

  • गांव स्तर पर चौपाल आयोजन

  • बूथ सशक्तिकरण

  • सदस्यता अभियान

  • जनसमस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रम

  • संगठनात्मक मजबूती
    जैसे विषय प्रमुख रहे।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

कार्यक्रम के समापन अवसर पर युवा कांग्रेस चुनावों में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश मरावी, जिला उपाध्यक्ष सागर मरकाम, सुरेंद्र साहू, सिवनी विधानसभा अध्यक्ष नितिन डहरिया, बरघाट विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप काकोड़िया, केवलारी विधानसभा अध्यक्ष शुभम पटेल, लखनादौन विधानसभा उपाध्यक्ष शरद वैसले, जिला महासचिव साहिल मेहरा, अभिषेक डेहरिया, हर्षित बघेल, ऋषभ आशु बघेल, मोनू अपूर्व बघेल, सिवनी ग्रामीण अध्यक्ष प्रखर शर्मा, सिवनी नगर अध्यक्ष सोहेल अमन खान, रिंकू सेन, इन्द्र कुमार सेन, संदीप बट्टी, ब्लॉक अध्यक्ष ऋतिक राय, शिवम बैन, अंकित सनोडिया, सुनील उइके, विवेक बघेल, अंकित हिरकने, गणेश भगत, मोहित जंघेला, राहुल पटेल, परमानंद जंघेला, गगन डहेरिया, विनोद उइके, अनिल रजक सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन ‘चलो पंचायत, चलो चौपाल’ कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!