Sat, 24 Oct 2026 | 07:18:37 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
किसानों के कल्याण और जनजातीय गौरव के रंग में रंगेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, 1 नवंबर से दिखेगी किसान हितैषी सरकार की झलक छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! किसानों के कल्याण और जनजातीय गौरव के रंग में रंगेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, 1 नवंबर से दिखेगी किसान हितैषी सरकार की झलक छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा!

सिवनी के प्राचीन सूर्य मंदिर में नववर्ष का शुभारंभ: सूर्य उपासना से होगी विशेष पूजा-अर्चना

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 18, 2026 09:00 pm / Post views : 236

सिवनी के प्राचीन सूर्य मंदिर में नववर्ष का शुभारंभ: सूर्य उपासना से होगी विशेष पूजा-अर्चना
शेयर करें:

सिवनी सूर्य मंदिर नववर्ष

Seoni 18 March 2026 सिवनी यशो:- हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के प्राचीन सूर्य मंदिर में इस वर्ष भी पारंपरिक आस्था और विधि-विधान के साथ नव संवत्सर का शुभारंभ सूर्य उपासना से किया जाएगा।

इस विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

[caption id="attachment_42932" align="aligncenter" width="178"]सिवनी सूर्य मंदिर नववर्ष पूजा सूर्य उपासना नववर्ष पर सिवनी के सूर्य मंदिर में विशेष पूजा की तैयारी[/caption]

मंदिर प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार को प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक सूर्य मंदिर प्रांगण में विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ से होगी, जिसके पश्चात सूर्य अभिषेक, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, सूर्य अर्घ्य अर्पण एवं भगवान सूर्य की आरती संपन्न होगी।

प्राचीन परंपरा के अनुसार होता है आयोजन

सिवनी का यह सूर्य मंदिर क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थलों में विशेष स्थान रखता है, जहां वर्षों से हिंदू नववर्ष का प्रारंभ सूर्य उपासना के साथ करने की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि नव संवत्सर के प्रथम दिन भगवान सूर्य की आराधना करने से वर्ष भर सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सूर्य नमस्कार के साथ होगा समापन

पूजन कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया जाएगा, जो शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होगा।

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे सिवनी सूर्य मंदिर नववर्ष पावन अवसर पर उपस्थित होकर सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना में सहभागी बनें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

https://khabarsatta.com/seoni-news/seoni-surya-mandir-prana-pratishtha-ceremony-of-sun-temple-from-june-11/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष