सिवनी में महिला प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण
35 दिवसीय प्रशिक्षण में 35 महिलाओं ने लिया भाग, प्रमाणपत्र वितरण कर किया समापन
Seoni 06 September 2025
सिवनी यशो –महिला स्वावलंबन और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सेंट आर-सेटी सिवनी में 02 अगस्त से 05 सितम्बर 2025 तक 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में आजीविका मिशन सिवनी के सभी ब्लॉकों से 35 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की।
प्रशिक्षण का संचालन डीएसटी श्रीमती रजनी यादव द्वारा किया गया। 05 सितम्बर को प्रशिक्षण का मूल्यांकन प्रदीप कुमार नामदेव एवं श्रीमती निर्मला नागपुरे द्वारा किया गया। इसी अवसर पर समापन कार्यक्रम एवं जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण हुआ।
समापन अवसर पर एसबीआई एलडीएम प्रवीण कुमार दिसोरिया, एनआरएलएम से डीपीएम संजय रस्तोगी एवं एफएलसीसी राजेंद्र सदाफल उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सेंट आर-सेटी के डायरेक्टर कुलदीप सिंह, संकाय सदस्य, स्टाफ एवं सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।



