छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापार
Trending

कमलनाथ व नकुलनाथ का युवाओं ने हृदय से जताया आभार

नकुलनाथ ने रोजगार हेतु युवाओं को प्रदान किए चयन पत्र

Chhindwara, 22 August 2025

छिन्दवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के अथक और सतत प्रयासों से छिंदवाड़ा व पांढुर्ना जिले के सैकड़ों होनहार और जरूरतमंद युवाओं को देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त हो रही है।

शिक्षित और प्रशिक्षित होने के उपरांत इन युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं। कमलनाथ और नकुलनाथ द्वारा की गई इस पहल से अनेक परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

नि:शुल्क शिक्षा और रोजगार के अवसर

नेताद्वय के व्यक्तिगत खर्च से जिले के सैकड़ों युवाओं को निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिला है। वहीं, स्किल सेंटरों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को भी प्रतिमाह रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :- कमलनाथ व नकुलनाथ की विद्यार्थियों के लिए सार्थक पहल

राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में जुड़कर ये युवा अपने परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

युवाओं की सफलता की कहानी

इसी पहल का परिणाम है कि जिले के युवा शेख नासिर ने इंदौर स्थित रेनेसां यूनिवर्सिटी से निःशुल्क बीसीए कोर्स पूरा करने के बाद अंतरराष्ट्रीय आईटी कंपनी ईश्यासॉफ्ट टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण प्राप्त कर सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़े :- …….तो कांग्रेसियों ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, छिंदवाड़ा में हजारों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

चयन पत्र वितरण

कमलनाथ और नकुलनाथ के प्रयासों से युवाओं को सतत रूप से रोजगार मिल रहा है।
हाल ही में एमबी पॉवर लिमिटेड कंपनी में 6 युवाओं का चयन हुआ है।

इस अवसर पर माननीय नकुलनाथ ने चयनित युवाओं –

  • उर्वशी शेर्के

  • शेख नासिर

  • शुभम सूर्यवंशी

  • मयंक जैन

  • मयंक सोनी
    सहित अन्य चयनित अभ्यर्थियों को चयन पत्र प्रदान किए।

युवाओं का आभार

चयन पत्र पाकर युवाओं ने कमलनाथ और नकुलनाथ का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से उन्हें शिक्षा और रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।

नकुलनाथ ने सभी चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे मन लगाकर कार्य करें तथा अपने परिवार और जिले का नाम रोशन करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!