WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी
Trending

बम-बम भोले के जयघोष के साथ मुंडारा धाम से आरंभ हुई कांवड़ यात्रा

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मां बैनगंगा की पूजा कर सभी की समृद्धि की कामना की

Seoni 27 July 2025
सिवनी यशो:- श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को मां बैनगंगा के उदगम स्थल मुंडारा धाम से गुरु रत्नेश्वर धाम, दिघौरी के लिए भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ।

बम-बम भोले के जयघोष के साथ प्रारंभ हुई इस दो दिवसीय यात्रा में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शिवभक्त के रूप में सहभागिता की।

यह भी पढ़े :-समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरण चिन्ह स्थापित – आत्महत्या रोकथाम पर मुनियों का भावगर्भित संदेश

यात्रा का शुभारंभ धर्माचार्य पं. अजीत तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसके पश्चात विधायक श्री राय ने मां बैनगंगा का दुग्धाभिषेक, पूजन और आरती कर सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

इसके बाद उन्होंने उदगम स्थल की परिक्रमा कर यात्रा को रवाना किया।

श्रेष्ठ कान्हा राय ने कांधे पर उठाई कांवड़

इस बार श्री राय की कांवड़ उनके सुपुत्र श्रेष्ठ कान्हा राय ने कांधे पर रखकर श्रद्धा के साथ मातृधाम कातलबोड़ी तक यात्रा की।

यात्रा ग्राम छीतापार, गोंडेगांव, कलबोड़ी, गोपालगंज, बड़कुमारी होते हुए संध्या समय कातलबोड़ी पहुंची, जहां माता त्रिपुरसुंदरी की आराधना की गई।

भक्तों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था

प्रथम दिवस रात्रि विश्राम के लिए विधायक श्री राय की ओर से श्रद्धालुओं हेतु भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई। यात्रा के मार्ग में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत कर धार्मिक उत्सव को जीवंत बनाया।

28 जुलाई को दिघौरी में होगा पारद शिवलिंग का जलाभिषेक

दूसरे दिन, सोमवार को यात्रा पुन: आरंभ होकर करहैया, जैतपुर, खैरी, भाटीवाड़ा, सापापार होते हुए गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी पहुंचेगी, जहां मां बैनगंगा के जल से विश्वप्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग का पूजन एवं जलाभिषेक होगा।

यह भी पढ़े :-विशाल कांवड़ यात्रा 27 जुलाई को मुंंडारा से विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में होगी प्रारंभ

पूजन में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच धर्मानुष्ठान संपन्न होगा।

बम-बम भोले के जयघोष के साथ मुंडारा धाम से आरंभ हुई कांवड़ यात्रा
बम-बम भोले के जयघोष के साथ मुंडारा धाम से आरंभ हुई कांवड़ यात्रा

विधायक श्री राय व श्रद्धालु पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित कर कांवड़ यात्रा का समापन करेंगे।

इसके पश्चात सभी भक्तों हेतु भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

??? श्रद्धा, सेवा और भक्ति का यह संगम अब जिले की धार्मिक परंपरा का अमूल्य हिस्सा बन चुका है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!