मध्यप्रदेशसिवनी
किसान पुत्र निलेश सनोडिया ने यूपीएससी में पाई 621वी रैंक
Seoni 24 April 2025
सिवनी यशो:- संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सिवनी जिले के ग्राम हिनोतिया पोस्ट जाम निवासी किसान पुरुषोत्तम सनोडिया एवं श्रीमती आशाबाई सनोडिया के सुपुत्र नितेश कुमार सनोडिया ने 621वी रैंक हासिल कर अपने माता-पिता अपने सामाजिक बंधुओं एवं संपूर्ण सिवनी जिला वासियों को गौरान्वित किया है। निलेश राजाराम सनोडिया शिक्षक चंदोरी कला के भांजे हैं।
उनकी इस शानदार सफलता पर उनके शुभ चिंतकों एवं कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष रमेश प्रसाद सनोडिया पूर्व अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सनोडिया समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष ज्ञानचंद सनोडिया घनश्याम सनोडिया राकेश सनोडिया एवं शिव सनोडिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य नवयुवकों को भी निलेश से प्रेरणा लेने की आशा व्यक्त की है।



