Seoni 03 August 2025
सिवनी यशो :- विश्व संगीत जगत में अपनी विशिष्ट गायन शैली और हरफनमौला व्यक्तित्व से अमिट पहचान बनाने वाले महान पार्श्वगायक, अभिनेता किशोर कुमार गांगुली की 96वीं जयंती पर आज 4 अगस्त 2025 की शाम 7 बजे से स्मृति लान, बाहुबली, बारापत्थर में किशोर कुमार नाइट का आयोजन किया जा रहा है।
स्थानीय और बाहरी कलाकार देंगे प्रस्तुति
कार्यक्रम के संयोजक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि इस संगीतमय शाम में सिवनी के साथ-साथ जिले के बाहर से आए कलाकार भी किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देंगे।
प्रवेश सभी के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
मुख्य अतिथि और अध्यक्षता
-
मुख्य अतिथि: प्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी एवं जिंदल हॉस्पिटल के संचालक सुनील अग्रवाल
-
अध्यक्षता: किशोर सोनी (ज्वेलर्स एवं समाजसेवी)
उद्देश्य – संगीत प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव
यह आयोजन किशोर कुमार की अद्वितीय गायन शैली और उनकी अमर रचनाओं को याद करते हुए संगीत प्रेमियों को एक बार फिर पुराने स्वर्णिम दौर में ले जाएगा।



