Seoni 19 September 2025
सिवनी यशो :- पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर सराहनीय सफलता हासिल की है।
दिनांक 11 सितंबर 2025 को फरियादिया द्वारा नाबालिग बेटी (उम्र लगभग 15 वर्ष) के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर थाना कोतवाली में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।
लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 18 सितंबर 2025 को पुलिस ने अपहृता को जबलपुर से नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में अपहृता ने बताया कि आरोपी संतकुमार उर्फ संदीप धुर्वे (निवासी ग्राम बम्हनी खेड़ा थाना केवलारी, उम्र 20 वर्ष) उसे बहला-फुसलाकर नागपुर, मैहर और जबलपुर ले गया तथा जबरदस्ती गलत काम भी किया। इस आधार पर प्रकरण में सुसंगत धाराओं का इजाफा किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी का विवरण
-
नाम: संतकुमार उर्फ संदीप धुर्वे
-
पिता: संतोष धुर्वे
-
उम्र: 20 वर्ष
-
निवासी: ग्राम बम्हनी खेड़ा, थाना केवलारी, जिला सिवनी
सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक किशोर वामनकर,
उपनिरीक्षक देवेन्द्र उइके,
प्र.आर. चन्द्रप्रकाश अडमें,
आरक्षक मनोज पाल,
मनोज मरावी,
सुधीर,
दिनेश हरदा,
सौरभ,
म.आर. कीर्ति और महिला आरक्षक दीपाली की विशेष भूमिका रही।



