Wed, 25 Nov 2026 | 07:34:58 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि

करोड़ो की शासकीय भूमि पर भू -माफिया का कब्जा

करोड़ो की शासकीय भूमि पर भू -माफिया का कब्जा
शेयर करें:

शासकीय रिकार्ड के अनुसार जनपद पंचायत सिवनी की है यह भूमि

सिवनी यशो:- सिवनी जनपद सभा की एक भूमि धारनाकला में है इस प्रकार की जानकारी शासकीय रिकार्ड में दर्ज है इस भूमि की ओर सिवनी जनतद सभा का कोई ध्यान नहीं है लंबे समय से लावारिस सी पड़ी इस भूमि को किसी व्यक्ति ने पटवारी से सांठ गांठ कर संशोधित करा लिया है । इस भूमि को सुरक्षित करने के लिये जिला कलेक्टर एवं बरघाट तहसीलदार को आवेदन दिया गया है ।

शासकीय भूमि की संशोधित कैसे हुई - जांच का विषय

जानकारी के अनुसार राजस्व रिकार्ड के अनुसार जनपद सभा सिवनी के नाम से दर्ज भूमि का क्षेत्रफल 1988-89 में 0.59 हेक्टेयर था, लेकिन इस भूमि का क्षेत्रफल 2012 में संशोधित कर 0.57 हेक्टेयर रह गया और सड़क से लगी शासकीय भूमि का बाजार मूल्य वर्तमान में 4000 से 4500 रुपये प्रति वर्ग फीट है, संशोधित होकर बेच दी गई है, और आलीशान भवन और दुकानें निर्मित हो गई हैं । े करोडो रूपये की बेसकीमती इस भूमि की ओर सम्बंधित विभाग का ध्यान नही है । जमीन के बिक जाने और इस में आलीशान भवन निर्माण हो जाने की जानकारी होते हुये कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है करोडो रूपये मूल्य की है भूमि  उल्लेखनीय है की सिवनी बालाघाट रोड से लगी शासकीय भूमि जो की राजस्व रिकार्ड मे जनपद सभा सिवनी के नाम पर दर्ज है इस भूमि को सुरक्षित करने का प्रयास आज तक सम्बन्धितो के द्वारा नही किया गया जबकि यह शासकीय भूमि का धारनाकला का ह्रदय स्थल कहलाता है किन्तु इस भूमि पर सम्बंधित विभाग की अनदेखी भूमाफियाओ को जरूर लाभ पहुँचा रही है जबकि जनपद पंचायत सिवनी के द्वारा भी इस भूमि को सुरक्षित करने के लिये तहसीलदार बरघाट तथा जिला कलेक्टर को भी आवेदन प्रस्तुत करते हुऐ कारवाई की अपेक्षा व्यक्त की गई है किन्तु अब तक प्रशासनिक ठोस कार्रवाई सामने न आने से यह कीमती भूमि आज भी अवैध कब्जो तथा भूमाफियो के मकडज़ाल मे फंसी हुई है ।

= बेशकीमती भूमि के संशोधन मे कैसे हुई हेराफेरी जांच का विषय =

उल्लेखनीय है की जहा इस भूमि का निजी खाते मे संशोधित होना बन्दोबस्त के समय का जवाबदारो द्वारा बताया जा रहा है वही दूसरी तरफ जानकारी तथा रिकार्ड की हकीकत को देखते हुऐ कुछ और ही मामला सामने आ रहा है चूकि वर्ष 1988 89 मे बन्दोबस्त की कार्रवाई हुई है किन्तु तब तक जनपद सभा सिवनी का पूर्ण रकबा राजस्व रिकार्ड मे दर्ज होना दर्शाता है एवं वर्ष 1990 92 तक जनपद सभा सिवनी के नाम पर दर्ज भूमि का रकबा यथावत था किन्तु पटवारी तथा आर आई की मिलीभगत से बेशकीमती भूमि के कीमती हिस्से को संशोधित निजी तौर पर करने की कहानी लिख दी गई और भूमि का बेशकीमती हिस्सा भी संशोधित होकर महंगे दामो मे बिक गया और दुकान तथा इमारते खडी हो गई तथा पूरी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का जाल बिछते चला गया ।

इस भूमि पर व्यवसायिक एवं सुलभ काम्पलेक्स निर्माण की मांग

धारनाकला के निवासियों के द्वारा इस भूमि पर एक व्यापारिक काम्पलेक्स एवं सुलभ काम्पलेक्स निर्माण की मांग की जाती रही है । इसके लिये स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत बरघाट से मांग की थी परंतु यह भूमि बरघाट जनपद के अधिकार क्षेत्र में नहीं होने से बरघाट जनपद ने सिवनी जनपद से भूमि प्राप्त करने के लिये प्रयास किये थे । सिवनी जनपद द्वारा बरघाट जनपद की बात को अनसुना कर दिया गया और यह भूमि भू माफियाओं के शिंकजे में जा रही है । धारना निवासियों ने सक्षम अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग करते हुये । भूमाफियाओं से उक्त भूमि मुक्त कराने की मांग है और यहाँ के निवासियों के उपयोग के लिये भूमि प्रदान करने की बात कही है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें