छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

लायंस क्लब छिंदवाड़ा ग्रेटर एवं नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने किया

बीएमडी कैंप (हड्डी रोग जांच शिविर का आयोजन)

Chhindwara 15 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- आज दिनांक 15 अप्रैल 25 को लायंस क्लब छिंदवाड़ा ग्रेटर एवं नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन  के द्वारा पुराना बैल बाजार स्थित डॉ.साहू के क्लीनिक में विशाल बीएमडी कैंप (हड्डी रोग जांच शिविर) का आयोजन किया गया इस शिविर में लगभग 125 पेशेंट की नि: शुल्क बीएमडी टेस्ट मशीन द्वारा जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित वितरित की गई शिविर में में प्रमुख रूप से लायंस क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष निर्मल जयसवाल जी गवर्नर,  अशोक गुप्ता जी, योगेश पटेल, नीमा अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू , सचिव डॉ अरविंद राऊत, डॉ हरीश सतनामी, डॉ मयंक कुमार साहू , डॉ कमलेश सोनारे, डॉ अर्चना साहू सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे । 
शिविर को सफल बनाने में  देवेंद्र सिंह कुशवाहा, आशीष कुमार पांडे श्री जितेंद्र कुमार साहू, श्रीमती शाहजहां बानो कुरैशी का विशेष योगदान रहा शिविर के माध्यम से यह बताया गया की उम्र के साथ-साथ हड्डियों में कमजोरी आने लगती है तथा इसे रोकने के लिए धूम्रपान और शराब से बचना चाहिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी लेना चाहिए नियमित हड्डी घनत्व जांच, (बीएमडी) ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करती है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!