छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से किया गया लोक अधिकार केन्द्र का शुभारंभ

विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से किया गया लोक अधिकार केन्द्र का शुभारंभ - Seoni News

सिवनी यशो:- शुक्रवार 25 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से लोक अधिकार केन्द्र का शुभारंभ किया गया। छपारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्थित बैनगंगा आजीविका सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र मे आजीविका मिशन जिला पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे लोक अधिकार केन्द्र का शुभारंभ विधायक श्री राय के करकमलों से जिला पंचायत सीईओ नवजीवन पवार, जनपद सीईओ सुमन खातरकर व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व दीदियों की गरिमामय उपस्थिति फीता काट कर शुभारंभ किया गया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से किया गया लोक अधिकार केन्द्र का शुभारंभ - Seoni News
कार्यक्रम की शुरुआत श्री राय के द्वारा मां सरस्वती जी के पूजन से की गयी। तदुपरांत कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक श्री राय ने मुख्य अतिथि के रुप मे संवाद कार्यक्रम मे शामिल होकर स्व-सहायता समूह की दीदियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे आजीविका मिशन से जुड़ी स्व सहायता समूह की दीदियों व अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ग्राम बीजादेवरी पहुंचकर हायर सेकेण्डरी स्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त किया। श्री राय भारतीय जनता पार्टी मंडल बीजादेवरी द्वारा आयोजित कार्यसमिति की बैठक मे शामिल होकर उपस्थित मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्तागणों को संबोधित किया। बैठक के प्रारंभ मे बीजादेवरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव उइके द्वारा विधायक श्री राय, प्रताप अड़सड़ विधायक महाराष्ट्र, आलोक दुबे जिलाध्यक्ष, श्रीमती नीता पटेरिया पूर्व सांसद , महताब पटेल सहित जिला भाजपा पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल क्षेत्र के अनेकों लोगों ने भाजपा सरकार की रीति नीति व सिवनी विधायक की कार्य शैली से प्रभावित होकर विधायक श्री राय सहित समस्त अतिथियों के शुभहस्ते भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण किया। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों एवं देवतुल्य जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button