Thu, 29 Oct 2026 | 07:45:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज मनाया जाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त आईटीआई कुरई के यशपाल सोनूसर को मिलेगी एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति घंसौर में आज दिशा समिति की बैठक, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे अध्यक्षता समस्याओं के निराकरण और योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहेगा जोर सिवनी में प्रशासनिक सक्रियता पर जोर, कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने अधिकारियों से ली विभागवार जानकारी अंजू अरुण कुमार ने संभाली सिवनी जिले की कमान, मठ मंदिर में किया पूजन-अर्चन हाईकोर्ट की रोक के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, मालती डहेरिया की कुर्सी बची; कांग्रेस में घमासान! मोगलीलैंड में गूंजेगी प्रकृति संरक्षण की सीख, 2 नवंबर से तीन दिवसीय मोगली बाल उत्सव नशे के अवैध कारोबार पर कसेंगे शिकंजा, नकली शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश तैयारियां तेज, कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व सिवनी में आज मनाया जाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त आईटीआई कुरई के यशपाल सोनूसर को मिलेगी एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति घंसौर में आज दिशा समिति की बैठक, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे अध्यक्षता समस्याओं के निराकरण और योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहेगा जोर सिवनी में प्रशासनिक सक्रियता पर जोर, कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने अधिकारियों से ली विभागवार जानकारी अंजू अरुण कुमार ने संभाली सिवनी जिले की कमान, मठ मंदिर में किया पूजन-अर्चन हाईकोर्ट की रोक के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, मालती डहेरिया की कुर्सी बची; कांग्रेस में घमासान! मोगलीलैंड में गूंजेगी प्रकृति संरक्षण की सीख, 2 नवंबर से तीन दिवसीय मोगली बाल उत्सव नशे के अवैध कारोबार पर कसेंगे शिकंजा, नकली शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश तैयारियां तेज, कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

कलेक्टर अंजू अरुण कुमार : सिवनी में प्रशासनिक सक्रियता पर जोर, कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने अधिकारियों से ली विभागवार जानकारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 29, 2026 07:08 pm / Post views : 4

सिवनी में प्रशासनिक सक्रियता पर जोर, कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने अधिकारियों से ली विभागवार जानकारी
शेयर करें:

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश

Seoni, 29 October 2026

सिवनी यशो:- सिवनी की नवागत कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों की प्रगति की विभागवार जानकारी लेते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया।

seoni-collector-officers-meeting2-6ae34c582d167.webp

बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग से जिले में संचालित कृषि गतिविधियों, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिक्षा विभाग से शैक्षणिक संस्थाओं की स्थिति, विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं तथा शिक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। वहीं, स्वास्थ्य विभाग से शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं और आमजन को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने सिंचाई सुविधाओं, रोजगार के अवसरों, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं तथा उद्योग विभाग की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रगति, पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण और योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।

समन्वय के साथ काम करने पर जोर

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रमुख योजनाओं, वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों और प्राथमिकता वाले कार्यों से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

उन्होंने आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा पर विशेष जोर दिया। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत होना तथा प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा।

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष