Fri, 30 Oct 2026 | 09:17:10 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
शासन की जमीन निजी हाथों में कैसे पहुंची? केवलारी में अधिग्रहित भूमि की बिक्री पर बड़ा सवाल दो माह से बिजली बंद, 4 नवंबर को भमोड़ी बस स्टैंड पर होगा चक्काजाम मेडिकल कॉलेज की बंद लिफ्ट सुधरवाने की जिम्मेदारी डीन की : चेयरमैन मनोज पुष्प 31 अक्टूबर को गूंजेगा ‘राष्ट्रीय चिंतन संवाद’, मुख्य वक्ता विनोद गोटिया लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर रखेंगे विचार सिवनी में आज मनाया जाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त आईटीआई कुरई के यशपाल सोनूसर को मिलेगी एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति घंसौर में आज दिशा समिति की बैठक, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे अध्यक्षता समस्याओं के निराकरण और योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहेगा जोर सिवनी में प्रशासनिक सक्रियता पर जोर, कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने अधिकारियों से ली विभागवार जानकारी अंजू अरुण कुमार ने संभाली सिवनी जिले की कमान, मठ मंदिर में किया पूजन-अर्चन शासन की जमीन निजी हाथों में कैसे पहुंची? केवलारी में अधिग्रहित भूमि की बिक्री पर बड़ा सवाल दो माह से बिजली बंद, 4 नवंबर को भमोड़ी बस स्टैंड पर होगा चक्काजाम मेडिकल कॉलेज की बंद लिफ्ट सुधरवाने की जिम्मेदारी डीन की : चेयरमैन मनोज पुष्प 31 अक्टूबर को गूंजेगा ‘राष्ट्रीय चिंतन संवाद’, मुख्य वक्ता विनोद गोटिया लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर रखेंगे विचार सिवनी में आज मनाया जाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त आईटीआई कुरई के यशपाल सोनूसर को मिलेगी एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति घंसौर में आज दिशा समिति की बैठक, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे अध्यक्षता समस्याओं के निराकरण और योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहेगा जोर सिवनी में प्रशासनिक सक्रियता पर जोर, कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने अधिकारियों से ली विभागवार जानकारी अंजू अरुण कुमार ने संभाली सिवनी जिले की कमान, मठ मंदिर में किया पूजन-अर्चन

घंसौर में आज लगेगा जनविश्वास शिविर : समस्याओं के निराकरण और योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहेगा जोर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 29, 2026 01:49 pm / Post views : 90

समस्याओं के निराकरण और योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहेगा जोर
शेयर करें:

30 अक्टूबर को विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद, आवेदनों का मौके पर निराकरण करने के निर्देश

Seoni, 29 October 2026

सिवनी यशो:- नागरिकों की समस्याओं के समाधान और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 30 अक्टूबर को घंसौर में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और योजनाओं से संबंधित आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

शिविर में नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों और शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदनों के साथ पहुंचकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी शिविर के दौरान पूरी की जाएगी।

मौके पर निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और प्राथमिकता के साथ परीक्षण कर यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिन प्रकरणों का समाधान तत्काल संभव नहीं होगा, उनमें निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई की जाए।

कई विभागों की सेवाएं मिलेंगी

शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला प्रशासन ने घंसौर क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्या अथवा आवेदन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर शिविर में उपस्थित हों, ताकि उनकी शिकायतों के निराकरण और पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जा सके।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें