Fri, 13 Nov 2026 | 08:13:43 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति : आईटीआई कुरई के यशपाल सोनूसर को मिलेगी एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 29, 2026 07:33 pm / Post views : 143

आईटीआई कुरई के यशपाल सोनूसर को मिलेगी एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति
शेयर करें:

श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में प्रदेश में 49वां स्थान हासिल कर बढ़ाया सिवनी का गौरव

Seoni, 29 October 2026

सिवनी यशो:- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कुरई के प्रशिक्षु यशपाल सोनूसर ने भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर 49वां स्थान प्राप्त कर जिले और संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026 को एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के तत्वावधान में आयोजित इस निःशुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यशपाल ने प्रदेश स्तर पर 49वां स्थान हासिल किया।

संस्थान में हर्ष का माहौल

यशपाल सोनूसर की इस सफलता पर शासकीय आईटीआई कुरई के प्राचार्य श्री वेदप्रकाश धार्मिक एवं समस्त प्रशिक्षण अधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यशपाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि संस्थान के अन्य प्रशिक्षुओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

कौशल शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर

संस्था के प्राचार्य श्री वेदप्रकाश धार्मिक ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कौशल शिक्षा प्रदान करने के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से भी परिचित कराना है। इससे विद्यार्थी व्यावसायिक दक्षता हासिल करने के साथ जीवन मूल्यों और नैतिकता के क्षेत्र में भी समृद्ध बन सकेंगे।

यशपाल की यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता से अन्य प्रशिक्षुओं को भी अध्ययन के प्रति समर्पित रहने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलेगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें