महाराज अग्रसेन का समाजवाद की परिकल्पना आज भी प्रासंगिक – गोविंद अग्रवाल
लूघरवाड़ा अग्रोहा भवन में उत्साह से मनाया गया महाराज अग्रसेन का 5179वां जन्मोत्सव
सिवनी यशो :- अग्रकुल प्रवर्तक महाराज श्री अग्रसेन की “सबका साथ, सबका विकास” और समाजवाद की परिकल्पना आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी पांच हजार वर्ष पूर्व थी। सरकारी योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों में उनकी दूरदृष्टि की झलक दिखाई देती है। इसी प्रेरणा से अग्रवाल समाज ने देश-दुनिया में विशेष पहचान बनाई है। उक्त विचार वर्धा के उद्योगपति श्री गोविंद अग्रवाल ने सोमवार को लूघरवाड़ा स्थित अग्रोहा धाम परिसर में आयोजित महाराज अग्रसेन के 5179वें जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।

मुख्य अतिथियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गोविंद अग्रवाल, डॉ. श्री राजेन्द्र अग्रवाल (कामठी), श्री राजकुमार अग्रवाल (छिंदवाड़ा), विशिष्ट अतिथि श्री प्रमोद कुमार अग्रवाल (छपारा) एवं समाज पदाधिकारियों ने माता महालक्ष्मी और महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इससे पूर्व महाराजश्री का पूजन, हवन और महाआरती संपन्न हुई।
युवाओं को उद्यमिता की राह पर चलने का आह्वान
अपने उद्बोधन में गोविंद अग्रवाल ने कहा कि –
-
नई पीढ़ी शिक्षा के बाद महानगरों में नौकरी को प्राथमिकता दे रही है, जबकि व्यापार व व्यवसाय अग्रवाल समाज की पहचान है।
-
युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और दूसरों को रोजगार देने हेतु स्वयं का उद्यम प्रारंभ करना चाहिए।
-
विवाह के मामले में महानगरों पर अत्यधिक निर्भरता से समस्याएँ बढ़ रही हैं, ऐसे में स्थानीय संस्कारी परिवारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
-
माता-पिता का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है।
-
समाज के ऋण से मुक्ति के लिए हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में समाज सेवा में योगदान देना चाहिए।
भवन निर्माण हेतु सहयोग की घोषणा
डॉ. राजेन्द्र अग्रवाल (कामठी) ने कहा कि अग्रवाल समाज पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है, इसलिए सेवा कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आती।
अतिथियों ने निर्माणाधीन भवन के लिए सहयोग राशि देने की घोषणा की और एक ईंट–एक सिक्का के सिद्धांत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मेधावी विद्यार्थियों व समाजसेवियों का सम्मान
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यार्थियों, सांस्कृतिक प्रतिभागियों और विशेष सेवाएं देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विशेष रूप से सहसचिव सुनील अग्रवाल, अभिनव (गोलू) अग्रवाल और श्रीमती शारदा अजय अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
मंचीय संचालन व सहयोग
मंच संचालन श्रीमती दीपिका अग्रवाल,
श्रीमती शिखा मोदी और
सुश्री हिमांशी भालोटिया ने किया।
कार्यक्रम की सफलता में युवा समिति,
महिला समिति और सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
नगरभर से गुजरी भव्य वाहन रैली
अग्रवाल समाज द्वारा सुबह 11 बजे भव्य वाहन रैली श्यामकुंज से निकाली गई।
-
रैली छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढ़िया,
-
नगर पालिका चौक, शुक्रवारी, गणेश चौक
-
, कचहरी चौक, सिंधिया तिराहा, बाहुबली चौक और
-
सर्किट हाउस होते हुए लूघरवाड़ा स्थित अग्रोहा धाम पहुँची।
-
नगरवासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया।
आभार व समापन
कार्यक्रम के अंत में महासचिव नरेश अग्रवाल ने पुलिस-प्रशासन,
मीडिया प्रतिनिधियों और
समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में अग्रवाल समाज के पदाधिकारी,
महिलाएँ, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।



