छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
महिला मोर्चा की अध्यक्ष और उनके पति झगडते है पूरे मुहल्ले से
वार्डवासियों ने कोतवाली में कर दी शिकायत, अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रहे पति पत्नि
Chhindwara 08 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमति गरिमा दामोदर और उनके पति प्रतीक दामोदर की कार्यप्रणाली से वार्ड के लोगों में जमकर गुस्सा है। वार्डवासियों को कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और उनके पति आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहते हुए वे अपनी पद के अनुरूप कार्य नहीं कर रही हैं।
रविवार को वार्ड के लोगों और पार्षद गरिमा और उनके पति के बीच तूतू मैं मैं हो गई मामला गॉली गलौंच तक बढ़ गया। जिससे वार्ड के साहू परिवार को कोतवाली थाने में शिकायत करानी पड़ी। पुराना पॉवर हाउस वार्ड 26 निवासी पूजा पति रामा साहू और वार्ड के अन्य लोग कोतवाली थाना पहुंचे और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और वार्ड पार्षद गरिमा दमोदर एवं उनके पति प्रतीक दमोदर के विरूद्व शिकायत दर्ज कराई।
श्रीमति पूजा साहू ने बताया कि अतिक्रमण के नाम पर पार्षद और उनके पति द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा है प्रशासन तक मामला था वहां तक तो ठीक हैं लेकिन पार्षद और उनके पति आय दिन परेशान कर रहे हैं और उनके घर के सामने सड़क नहीं बनाई गई। उन्होने बताया कि मामला पिछले डेढ वर्ष से चल रहा है। लेकिन अब ये दोनो गंदी लेंगवेज में गॉली गलौंच कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए श्रीमति गरिमा दमोदर अपने पद अनुरूप काम नहीं कर रहीं हैं। इस तरह इन्हें पद से हटाया जाए इनकी कार्यप्रणाली से वार्ड के लोग परेशान हैं।




