WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

करननाथ हत्याकांड पर पुलिस निष्क्रिय, मृतक के पिता ने जताया असंतोष

तीन माह बीत जाने के बाद भी न्याय की राह देख रहा परिवार

Seoni 21 May 2025
सिवनी यशो :- उगली थाना क्षेत्र में घटित करननाथ गायधने हत्याकांड के आरोपी को हत्याकांड के तीन माह के पश्वचात भी नहीं पकड़ेे जाने से मृतक के परिजन एवं क्षेत्रीय जनों में असंतोष पन रहा है। ग्राम मोहबर्रा निवासी मृतक के पिता श्यामनाथ गायधने पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है और आरोप लगा रहे है कि पुलिस इस मामले में जानबूझकर हीलावाली कर हत्यारे को बचाने का प्रयास कर रही है । पुत्र की हत्या से दुखी पिता ने पुलिस की लापरवाही और निष्क्रियता को लेकर पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को हत्या की निष्पक्ष जाँच की मांग के लिये आवेदन दिया परंतु कार्यवाही शिथिल ही रही असंतुष्ट पिता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत का पंजीयन क्रमांक 32396343 है। परिजनों का कहना है कि घटना के तीन महीने बीत जाने के बाद भी न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही विवेचना में कोई ठोस प्रगति हुई है।करननाथ हत्याकांड पर पुलिस निष्क्रिय, मृतक के पिता ने जताया असंतोष - Seoni Newsमृतक का परिवार अभी भी न्याय की राह देख रहा

मृतक करननाथ गायधने के परिजन न्याय की उम्मीद में आज भी मायूस और शोक में डूबे हुए हैं। उनके अनुसार, पुलिस की निष्क्रियता और असंवेदनशील रवैये ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है। एक चिराग जो घर को रोशन करता था, अचानक बुझ गया लेकिन स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

बड़े अधिकारियों तक लगाई गुहार

इससे पहले, श्यामनाथ गायधने द्वारा जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में भी आवेदन प्रस्तुत किया गया था। साथ ही, उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी से भी मुलाकात की थी। अधिकारियों ने तब यह कहा था कि वर्तमान में सूक्ष्मता से जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

परिजनों का कहना है कि जिस तरह केवलारी दोहरे हत्या कांड के आरोपियों को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही पकड़ लिया परंतु मेरे पुत्र की हत्या को इतनी गंभीरता से नहीं लिया गया । मृतक के पिता पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है ।

परिवार की चेतावनी और प्रशासन से अपेक्षा

मृतक के परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय न मिला, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है और आम जनता यह पूछ रही है कि जब केवलारी में फुर्ती से कार्रवाई हो सकती है, तो फिर उगली हत्याकांड में यह सुस्ती क्यों? अब जनता और परिजन दोनों की निगाहें जिला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मृतक के परिजनो को भरोसा रखना चाहिये मामले की जाँच चल रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!