छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

शहीद की प्रतिमा और प्रवेश द्वार की मांग

पार्षदों सहित आमजनों ने सीएमआ को सौपा ज्ञापन

सिवनी जिले के छपारा नगर में जन्मे अंकित कोष्टा वर्ष 2012 को भारतीय सेना में देश की सरहद पर शहीद हो गए थे। जहाँ शहीद उनके नाम पर प्रवेश द्वार एवं प्रतिमा स्थापित करने की मांग शहीद वार्ड पार्षद दीपक मोनू कोष्टा एवं अन्य पार्षदों सहित लोगो की जा रही है। जिसको लेकर नगर परिषद सीएमओ श्याम गोपाल भारती को ज्ञापन सौंपा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा नगर के वार्ड नंबर 6 शहीद वार्ड पर जन्मे अंकित कोष्टा का शैक्षणिक जीवन नगर में ही रहकर हुआ।
विपरीत परिस्थिति के बावजूद अंकित के द्वारा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सेना में भर्ती हुए। जो जम्मू कश्मीर की बटालियन में अपने 17 साथी जवानों के साथ जनवरी माह में बर्फीले तूफान की चपेट में आकर देश के नाम अपना जीवन न्योछावर कर दिया था। वहीं लोगो ने बताया कहा कि 11 साल बीतने के बाद भी प्रशासन की ओर से शहीद अंकित के स्मृति स्वरूप कोई गतिविधियां नहीं किए जाने से वर्तमान में उन्हें याद एवं उनके सर्वोच्च प्रेरणादायक देश के नाम बलिदान की सुधि नगर पर कम लोगों को ही जानकारी है। वहीं देर – सवेर ही सही नगर के पार्षदों के द्वारा नगर के गौरव शहीद अंकित कोष्टा की स्मृतियों को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय लोगो का कहना है को शीघ्र शहीद की प्रतिमा स्थापित की जाए। ज्ञापन सौंपते। समय नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह ठाकुर, शहीद वार्ड पार्षद दीपक कोष्टा, नीलू नागेश, दिनेश तिनसां एवं राकेश भारद्वाज सहित लोग मौजूद रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button