क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

तामिया क्षेत्र की घटना, पुलिस ने गठित की विशेष टीम, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी

Chhindwara 13 June 2025

छिंदवाड़ा यशो:- तामिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है। पीडि़ता ने 12 जून को अपनी मां के साथ थाना पहुँचकर जुबानी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दो आरोपियों के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पीडि़ता के अनुसार, आरोपी मोहित साहू पिता मनोज साहू ने लगभग चार माह पूर्व नवरात्रि के दौरान जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 11 जून की शाम लगभग 5 बजे, आरोपी मोहित साहू और मौसम साहू पिता कमलेश साहू (दोनों निवासी तामिया) ने उसे जबरन कार में बैठाकर जंगल की ओर ले जाकर दुर्व्यवहार किया, मारपीट की और दोबारा जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!