धर्ममंडलामध्यप्रदेश

सहस्त्रधारा में सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में पहुंचे मंत्रीगण

मंडला की पहचान माहिष्मती के नाम से - केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके

भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास होगा – प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल

Mandala 29 October 2025
मंडला यशो :- माँ नर्मदा के पवित्र तट सहस्त्रधारा में भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके एवं कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सहस्त्रधारा मंडला में सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में शामिल मंत्री सम्पतिया उइके और दिलीप जायसवाल
मंडला के सहस्त्रधारा में सहस्त्रबाहु जयंती समारोह — मंत्री सम्पतिया उइके और दिलीप जायसवाल हुए शामिल

कार्यक्रम में जिले के इतिहासकारों, जनप्रतिनिधियों और समाजजनों की बड़ी उपस्थिति रही।

“मंडला की पहचान माहिष्मती के नाम से रही है” — श्रीमती उइके

केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने अपने संबोधन में कहा कि मंडला का ऐतिहासिक महत्व माहिष्मती नगरी के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने कहा —

“इतिहासकारों के अनुसार यह क्षेत्र कल्चुरी वंश और माहिष्मती सभ्यता का केंद्र रहा है। इस विरासत को प्रमाणिक रूप से लोगों तक पहुँचाना आवश्यक है।”

मंत्री उइके ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस क्षेत्र के विकास के लिए ₹3.5 करोड़ की राशि स्वीकृत की है, जिससे सहस्त्रधारा सहित अन्य धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

“भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास करेंगे” — मंत्री जायसवाल

प्रभारी मंत्री  दिलीप जायसवाल ने कहा कि

“माहिष्मती क्षेत्र को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह समय पर नहीं मिला। अब हम मुख्यमंत्री से चर्चा कर इसे उसका गौरव पुनः दिलाएंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि सहस्त्रधारा में भगवान सहस्त्रबाहु की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी ताकि यह स्थल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विकसित हो सके।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि

“कल्चुरी वंश का शासन सर्वाधिक समय तक रहा है, हमें इस गौरवशाली इतिहास को अपनी आने वाली पीढ़ियों को बताना चाहिए।”

मंडला-डिंडोरी में पर्यटन की अपार संभावनाएँ

प्रभारी मंत्री जायसवाल ने कहा कि मंडला और डिंडोरी जिले में पर्यटन सर्किट के रूप में अपार संभावनाएँ हैं।
उन्होंने कहा कि फॉसिल्स पार्क की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है और मैकल पर्वत क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन स्थलों में स्थान दिलाने के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में सहस्त्रधारा विकास कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में
जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय सिंह कुशराम,

नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा,

कल्चुरी समाज के प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौकसे,

वीरेंद्र बर्मन, कौंतेय जायसवाल,

कलेक्टर सोमेश मिश्रा,

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम ने समाजजनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि

“ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक एकता को सशक्त करते हैं, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देते हैं।”

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B0%C2%B2%C2%B8%C3%8E%C2%B1%C2%B3%C2%B2&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=28%20Oct%202025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!