Uncategorized

मिठाई कांड – हादसा या साजिश? दूसरी मौत

जुन्नारदेव | Crime News

 मिठाई कांड – हादसा या साजिश?

लावारिस मिठाई से दूसरी मौत, 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

 जुन्नारदेव मिठाई कांड में दूसरी मौत, जांच के घेरे में मामला

Chhindwara 13 January 2026

 छिंदवाड़ा यशो:- जुन्नारदेव नगर के बहुचर्चित मिठाई कांड में मंगलवार सुबह एक और दर्दनाक खबर सामने आई।

लावारिस मिठाई खाने से बीमार पड़े एक ही परिवार के चार सदस्यों में से 75 वर्षीय बुजुर्ग
सुंदरलाल कथूरिया की मौत हो गई।

यह इस रहस्यमय मामले में दूसरी मौत है, जिससे पूरे नगर में सनसनी फैल गई है।

 गंभीर तथ्य:
इससे पहले इसी मामले में पीएचई विभाग के चौकीदार दसरू यदुवंशी की भी मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि पहली मौत के बाद जिले के एक नामचीन निजी अस्पताल की भूमिका भी सवालों के घेरे में आई थी।

आरोप है कि-

अस्पताल प्रबंधन ने बगैर पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिया,

जिसके बाद जल्दबाजी में दाह संस्कार कर दिया गया।

इस लापरवाही ने पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है।

अब दूसरी मौत के बाद यह सवाल और गहराता जा रहा है कि यह मामला

हादसा है या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।

लावारिस हालत में मिली मिठाई आखिर कहां से आई, और इसका निशाना एक ही परिवार क्यों बना —

इन बिंदुओं पर जांच की मांग तेज हो गई है।

 पुलिस का बयान:
“लावारिस मिठाई के मामले में दूसरी मौत के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है।
दर्ज प्रकरण के अनुसार विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।”
— राकेश सिंह बघेल, नगर निरीक्षक, थाना जुन्नारदेव

यह भी पढ़े :- मिठाई खाने के बाद बिगड़ी पांच लोगों की तबीयत, एक की मौत

फिलहाल, मिठाई कांड ने पूरे जुन्नारदेव क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

लोगों में भय का माहौल है और प्रशासन से निष्पक्ष, गहन तथा पारदर्शी जांच की मांग की जा रही है।

अब देखना यह है कि पुलिस जांच इस रहस्य से कब पर्दा उठाती है।

https://www.jagran.com/madhya-pradesh/jabalpur-chhindwara-contaminated-sweets-kill-phe-watchman-4-ill-40104826.html?utm_source=article_detail&utm_medium=CRE&utm_campaign=latestnews_CRE

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!