मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री से भेंटकर की चर्चा

-पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक मे किया सहभागिता

सिवनी यशो:- मंगलवार 22 अक्टू. को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अनेक विषयों पर चर्चा किया। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक मे सहभागिता किया। आज विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने मुख्यमंत्री निवास पर यशस्वी मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी से भेंट किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री से भेंटकर की चर्चा - Seoni News

इस दौरान आपने शासकीय मेडिकल कॉलेज सिवनी का लोकार्पण, औद्योगिक क्षेत्र भुरकल खापा हेतु औद्योगिक समिट का आयोजन, क्षेत्रांतर्गत नहरों का निर्माण सहित अनेकों विषयों पर डा. मोहन यादव जी से चर्चा किया। इस अवसर पर दीपक निगम उपाध्यक्ष जनपद पंचायत एवं मनीष शर्मा जी उपस्थित थे। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी सदस्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति ने मध्यप्रदेश विधानसभा भवन भोपाल के कक्ष क्रमांक 7 मे आयोजित पिछड़ा वर्गों के कल्याण संबंधी समिति की बैठक मे सहभागिता किया।

जहां पर आपने परिक्षणाधीन विषयों पर अपने विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व प्रात: 11:00 बजे से विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने भोपाल प्रवास पर होने के कारण अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय मे समस्याएं लेकर पहुंचने वाले नागरिकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्याओं को सुना तथा निराकरण किये जाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button