बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सांसद भारती पारधी ने रेल्वे स्टेशन का निरिक्षण किया

सिवनी यशो:- बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी ने शनिवार को सिवनी रेल्वे स्टेशन का भ्रमण कर रेल्वे स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरिक्षण किया तथा रेल्वे स्टेशन को आधुनिक और सर्व सुविधायुक्त बनाने के लिये आवश्यक पहलुओं पर स्टेशन के अधिकारियों और स्थानीयजनों तथा भाजपा के नेताओं से चर्चा की । रेल्वे स्टेशन के यात्री प्रतिक्षालय एवं पुलिस रूम की व्यवस्था को विस्तार देने के प्राप्त सुझाव सहित अन्य सुझाव को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराने की बात कहीं ।


सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि सिवनी रेल्वे स्टेशन को जितना संभव हो सकेंगा उतना आधुनिक बनाने के साथ इस मार्ग पर टे्रन बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे ।
रेल्वे स्टेशन के दौरे पर पहुँची सांसद के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, उत्तर भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी, पार्षद राजेश राजू यादव, अनूप मिश्रा सहित अन्य की उपस्थिती रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!