मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
सांसद श्रीमती पारधी ने किया कांचना मंडी जलाशय परियोजना का निरीक्षण
Seoni 20 November 24
सिवनी यशो:- सांसद श्रीमती भारती पारधी (MP Smt. Bharti Pardhi) ने बुधवार 20 नवंबर को जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) के अधिकारियों के साथ कांचना मंडी जलाशय (Kanchana Mandi Reservoir) एवं नहरों का निरीक्षण किया। उन्होंने नहर, स्ट्रक्चर खुदाई, लाइनिंग, और अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को खामियों का तत्काल निराकरण कर परियोजना से कांचना, मंडी, मानेगांव, सरेखा, पिंडरई, मोहगांव, जावरकाठी, जेवनारा, साल्हे सहित अन्य गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।





