मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

एमपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषित की नई कार्यकारणी, रजनीश, राजा एवं विनोद को बनाया महासचिव

  सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लगभग 10 माह बाद अपनी कार्यकारणी की शनिवार को घोषणा की है । श्री पटवारी ने अपनी घोषित कार्यकारणी की जानकारी सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर शेयर की है । घोषित कार्यकारणी सिवनी जिले से केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, राजा बघेल एवं विनोद वासनिक को प्रदेश महासचिव बनाया गया है । इसके साथ ही विधायक जयवर्धन सिंह, हिना कांवरे और झूमा सोलंकी सहित 17 कांग्रेस नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है,तथा 71 नेताओं को महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं ।

एमपी कांग्रेस ने एक्स पर ट्वीट करके नई पदाधिकारियों को बधाई दी,बधाई देते हुये लिखा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अनंत बधाइयां शुभकामनाएं! आशा है आप सभी की सक्रियता और पार्टी हित में किए जाने वाले कार्यों से कांग्रेस पूरे प्रदेश में और मजबूत होगी, लोकतंत्र की हत्यारी और किसान, मजदूर, वंचित वर्ग की विरोधी, प्रदेश को कर्ज के दल-दल में ले जाने वाली, भ्रष्टाचार और अनियमितता से घिरी, बेटियों के लिए असुरक्षित भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ कांग्रेस की टीम मध्यप्रदेश में पूरे जोश और ऊर्जा से कार्य करेगी, यही शुभकामनाएं.

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2024/10/MPCC_PR_Committees_CR.pdf”]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button